Fact Check: सरकार इमरजेंसी कैश के तहत दे रही है हर महीने 130000 रुपए? जानें पूरा सच
नई दिल्ली,जुलाई 29: कोरोना काल में सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाने के लिए कई तरह से स्कैम चलाए जा रहे हैं। लोगों को गलत योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें ठगा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे लिंक घूम रहे हैं, जिनके जरिए लोगों की फिशिंग की जा रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि, सरकार इमरजेंसी कैश योजना तहत लोगों को हर महीन 1.3 लाख रुपए की मदद दे रही है।

व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि, सरकार के इमरजेंसी कैश को मिस ना करें। हर प्राप्तकर्ता 6 महीने तक हर महीने 13000 रुपए तक प्राप्त करेगा। इसे एप्लाई करने में कुछ सेकेंड लगेंगे।इस महान मौके को मिस ना करें। इसके साथ ही लिंक दिया गया है www.emergency-cash.google.com जिसपर क्लिक करने के लिए कहा गया है। इसमें आगे लिखा गया है कि वित्त सेवा मंत्रालय की ओऱ से ये पैसा कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए दिया जा रहा है। अगर आप इसके लिए योग्य हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।
इस पर अब सरकार और वित्त मंत्रालय दोनों की ओर से सफाई आई है। सरकार की फैक्ट चेक टीम पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर कहा कि, इस व्हाट्सऐप फॉरवर्ड दावा करता है कि भारतीय वित्त मंत्रालय आपातकालीन कैश प्रदान कर रहा है जहां प्राप्तकर्ता को 6 महीने के लिए प्रति माह 1,30,000 रुपये मिलेंगे। यह पूरी तरह से फेक है। सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है।
सरकार की ओऱ से कहा गया है कि, इस संदेश पर विश्वास न करें, ऐसे लिंक को फॉरवर्ड न करें औऱ ऐसी वेबसाइटों पर कभी भी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा न करें। दरअसल ऐसे लिंक आपके फोन को हैक कर आपकी पर्सनल जानकारियों को चुरा सकते हैं। इसलिए ऐसे भ्रामक मैसेजे से बचें और ना ही इस तरह के मैसेज किसी ओर से भेजें।

Fact Check
दावा
सरकार इमरजेंसी कैश योजना तहत लोगों को हर महीन 1.3 लाख रुपए की मदद दे रही है।
नतीजा
यह पूरी तरह से फेक है। सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications