Fact Check: सरकार ने निकाली RSBY की भर्तियां? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
सोशल मीडिया पर एक अधिसूचना तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें 189 सहायक-स्तर और 196 मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों के लिए भर्ती जारी होना बताया है। ऐसे में जानिए इस नोटिफिकेशन की सच्चाई?

PIB Fact Check News: सरकारी नौकरियों की भर्ती की सूचना अलग-अलग विभाग की ओर से जारी की जाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अधिसूचना तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भर्तियां निकाली है। साथ ही दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में क्या है इस वायरल नोटिफिकेशन की हकीकत जानिए...
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में भर्ती का दावा
मालूम हो कि आयुष्मान भारत योजना या फिर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केंद्र सरकार की एक हेल्थ स्कीम में , जिसके साल 2018 में पूरे भारत मे लागू किया गया था। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना है। ऐसे में अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भर्तियों की एक अधिसूचना वायरल हो रही है।
वेबसाइट के जरिए मांगी जा रही 600 रुपए फीस
वायरल लेटर में RSBY ने 189 सहायक-स्तर और 196 मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों के लिए भर्ती जारी होना बताया है। इसी के साथ https://rsby.ind.in/vacancies वेबसाइट के जरिए आवेदन करने और उम्मीदवारों से 600 रुपए की फीस मांग जा रही है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना एक सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम है। बीमा कवरेज देते है।
लेकिन इस वायरल सरकारी नौकरी के दावे की हकीकत कुछ और है। अगर ऐसा कोई मैसेज आपके पास भी आए तो उसे इग्नोर करें। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस नौकरी और वेबसाइट का फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए कहा कहा कि एक फर्जी वेबसाइट 'https://rsby.ind.in/vacancies' राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम पर आवेदन आमंत्रित कर ₹600 की फीस मांग रही है। ये दावा पूरी तरह फर्जी है।
सरकार ने ऐसी कोई भी नौकरी नहीं निकाली है। वेबसाइट का सरकार से किसी तरह से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कहा कि RSBY में पद स्वास्थ्य मंत्रालाय के एडमिन डिवीजन के माध्यम से भरे जाते हैं।

Fact Check
दावा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सरकार ने भर्तियां निकाली है।
नतीजा
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी बताया है।









Click it and Unblock the Notifications