Fact Check: मई में फिर से लगेगा लॉकडाउन? जानें वायरल न्यूज का सच
Fact Check: एक न्यूज वीडियो में दावा किया गया है कि मई में भारत में कोरोन की वजह से लॉकडाउन लगेगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार सतर्क हो गई है। पिछले कुछ महीनों से कोरोना के नए मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है, हालांकि संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही, लेकिन इस बीच दावा किया जा रहा है कि भारत में फिर से लॉकडाउन लगेगा।
देश में कोरोना के एक्टिव केस 60 हजार से पार पहुंच गए हैं। हालांकि सरकार ने सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इस बीच एक न्यूज वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है मई में लॉकडाउन लगेगा। ऐसे में क्या है इस न्यूज की सच्चाई जानिए
एक यूट्यूब न्यूज चैनल डेली ट्रेडिंग इंडिया पर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में मई में लॉकडाउन लगेगा। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि देश में कोरोना की नई लहर के चलते फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मई में हर दिन कोरोना के 50 हजार से अधिक मामले सामने आएंगे।
वायरल न्यूज दावे की सच्चाई बताते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह से फेक करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया, "Daily Trending News नामक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लगेगा लॉकडाउन। यह दावा फर्जी है।"
इसी के साथ लोगों को सचेत करते हुए उनसे फर्जी खबरों से सावधान/सतर्क रहने और ऐसी खबरों को दूसरों को साझा नहीं करने की भी अपील की है।

Fact Check
दावा
मई में लॉकडाउन लगाने की एक न्यूज तेजी से वायरल हो रही है।
नतीजा
दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications