क्या इटली की सिंगर ने सड़क पर भीड़ इकट्ठा करके बेची अपनी ब्रा? जानें वायरल फोटो का सच

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: सोशल मीडिया के जरिए आप लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ सकते हैं, लेकिन ये फेक न्यूज का सेंटर भी बनता जा रहा है। इसके अलावा आपको बहुत सारे पेज ऐसे मिल जाएंगे, जिस पर बहुत सी खबरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया जाता है। हाल ही में मशहूर गायिका जूलिया मार्किन को लेकर एक हैरान कर देने वाला दावा किया गया, लेकिन जांच में उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।

1955 की फोटो बताई

1955 की फोटो बताई

सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें एक महिला ब्रा हाथ में लेकर खड़ी है। उसके पीछे बहुत से लोग भी हैं, जिसे देखने पर लग रहा कि वो किसी सार्वजनिक स्थान का फोटो है। फोटो के साथ लिखा गया कि 'ये इटली की मशहूर गायिका जूलिया मार्किन की फोटो है, जिन्होंने 1955 में एक चौक पर अपनी ब्रा निकालकर लोगों से पूछा था कि वो इसकी क्या कीमत देंगे? लोग ब्रा खरीदने के लिए 3000 डॉलर तक देने को तैयार हो गए थे। इस पर जूलिया ने लोगों से मुस्कुरा कर कहा था कि वो कितने नासमझ हैं कि अपनी यौन इच्छाओं के लिए मामूली कपड़ों पर इतना पैसा खर्च कर रहे हैं, इन पैसों से गरीबों का पेट भी भरा जा सकता है।'

केटी होम्स की है फोटो

केटी होम्स की है फोटो

मामला एक बड़ी सिंगर का बताया गया, जिस वजह से ये पोस्ट खूब वायरल हुई, लेकिन जब हमने इसकी जांच की तो पता चला कि ये इटली की गायिका जूलिया मार्किन नहीं हैं, बल्कि वो अमेरिकी एक्ट्रेस केटी होम्स हैं। इसके अलावा उन्होंने बाजार में खड़े होकर ब्रा की बोली नहीं लगाई थी, बल्कि ये फोटो 'हार्पर्स बाजार' मैगजीन का है और इसके साथ लिखी कहानी भी पूरी तरह से फेक है।

क्या थी ऐसी फोटो खिंचवाने की वजह?

क्या थी ऐसी फोटो खिंचवाने की वजह?

वहीं जब मैगजीन की जांच की गई तो पता चला कि नवंबर 2018 में एक आर्टिकल के साथ इस फोटो का इस्तेमाल हुआ था। केटी ने ये पोज 1969 में महिला प्रदर्शनकारियों के समर्थन में किया था। उस वक्त महिलाएं 'महिला मुक्ती आंदोलन' चला रही थीं। साथ ही इसी तरह ब्रा निकालकर उन्होंने विरोध जताया था। इसके अलावा 3 साल पहले फोटोग्राफर Zoey Grossman ने भी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उसकी पूरी कहानी बताई थी।

Fact Check

दावा

इटली की सिंगर ने सड़क पर भीड़ इकट्ठा करके बेची अपनी ब्रा

नतीजा

फोटो एक मैगजीन के कवर का है। दावा पूरा गलत है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+