Fact Check: दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग विमान को दे रहे धक्का, जानिए तस्वीर का सच

fake news buster

नई दिल्ली, 12 सितंबर। देश की राजधानी में शनिवार को काफी तेज बारिश हुई है। दिल्ली में इस मानसून में 1100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर जलभराव की तमाम तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है। सोशल मडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जलभराव की वजह से यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को धक्का देना पड़ रहा है।

plane

Recommended Video

    Fact Check: Delhi Airport पर Plane को धक्का दे रहे यात्री, क्या है सच्चाई ? | वनइंडिया हिंदी

    ट्विटर पर एक यूजर ने विमान की तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर के साथ लिखा, भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। दूसरे यूजर ने लिखा यह मेरे शहर को हुआ क्या है। लोगों ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमे देखा जा सकता है कि विमान पानी में खड़ा है और इसे कई लोग धक्का देकर ढकेल रहे हैं। लेकिन जब इस तस्वीर की पड़ताल की गई है तो यह बात सामने आई कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है और यह तस्वीर कई साल पुरानी है जिसे लोग शेयर कर रहे हैं।

    दरअसल जिस तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं वह दिल्ली एयरपोर्ट की नहीं है। यह तस्वीर 2007 में ली गई थी, इसे चीन के शांडोंग प्रांत के येन्तेई एयरपोर्ट पर क्लिक किया गया था। तस्वीर में एयरपोर्ट के कर्मचारी विमान कोधक्का दे रहे हैं। यह विमान शांडोंग एयरलाइंस का है। यह तस्वीर 14 अगस्त 2007 की है। चीन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार येन्तेई एयरपोर्ट पर जलभराव की वजह से रनवे पर पानी भर गया था, जिसके बाद कई विमान की उड़ान में विलंब हुआ था। तकरीबन 20 से अधिक एयरपोर्ट कर्मचारियों ने विमान को धक्का देकर रनवे से दूसरी सुरक्षित जगह पहुंचाने में मदद की थी।

    Fact Check

    दावा

    It was claimed to be Delhi airport pic that is false

    नतीजा

    This pic is of china not of India.

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+