NEET Paper Leak विवाद में Shah Rukh Khan ने क्या Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मांगा? सच जानें
Shah Rukh Khan Wants Dharmendra Pradhan Resign Fact Check: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद देशभर में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन और विपक्षी दलों के 'सरकार घेराव' के बीच बॉलीवुड सितारों ने भी तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
हाल ही में, दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने मामले में पीएम मोदी सरकार को खूब खरी खरी सुनाई थी। लेकिन, अब मैदान में किंग खान 'शाहरुख खान' उतर चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने छात्रों का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। लेकिन क्या यह दावा सही है? आइए पूरी सच्चाई जानते हैं...

Fact Check: शाहरुख खान का बयान?
नहीं, शाहरुख खान ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वायरल पोस्ट में लिखा था- 'छात्र भारत का भविष्य हैं। जब उनका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ जाता है, तो देश का नुकसान होता है। मैं पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्थक सुधारों की मांग करने वाले हर छात्र के साथ खड़ा हूं। अब ज़िम्मेदारी लेने का समय आ गया है। शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। हमारे युवा बेहतर के हकदार हैं।' यह पोस्ट शाहरुख के नाम से बने एक फैन पेज या नकली अकाउंट से शेयर हुई, न कि उनके आधिकारिक X (Twitter) हैंडल @iamsrk से।
शाहरुख खान ने NEET पेपर लीक या छात्र आंदोलन पर अब तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। ऐसी फेक न्यूज और मिसलेडिंग पोस्ट्स वायरल होने का सिलसिला आम है, खासकर संवेदनशील मुद्दों पर। यूजर्स को सलाह है कि हमेशा आधिकारिक अकाउंट चेक करें। फिलहाल, SRK इस विवाद पर चुप हैं।
Salman Khan का खुला समर्थन?
इसके उलट, सलमान खान ने छात्रों का खुलकर समर्थन किया है। 22 जुलाई को उन्होंने स्कूल दिनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।
- 'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।'
- 'यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।'
Sonam Wangchuk से सलमान ने की ये अपील
23 जुलाई को सलमान ने एक और पोस्ट में छात्रों से घर लौटने की अपील की और सोनम वांगचुक (जो भूख हड़ताल पर हैं) से अनशन समाप्त करने को कहा। उन्होंने लिखा कि छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं... पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, सख्त कार्रवाई होगी। सोनम, हो गया भाई। कुछ खा लो, जरूरत पड़े तो घर से खाना भेज दूंगा।'
सलमान खान बॉलीवुड से पहले सुपरस्टार हैं, जिन्होंने इस मुद्दे पर विस्तृत बयान दिया है। अन्य हस्तियां जैसे आलिया भट्ट, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी आदि ने भी छात्रों का समर्थन व्यक्त किया है।

Fact Check
दावा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किंग खान 'शाहरुख खान' ने इस्तीफा मांगा।
नतीजा
नहीं, शाहरुख खान ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। दावा फर्जी है।


Click it and Unblock the Notifications
