Fact- Check: स्टेज 4 के कैंसर को नवजोत कौर ने कैसे दी पटखनी? आयुर्वेदिक नुस्खे का बड़ा रोल! जानिए दावे का सच
घातक बीमारी से पिछले 40 दिनों से जूझ रहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के ऑपरेशन के बाद स्थिति सुधर रही है। इस बीच नवजोत सिंह उनके हेल्थ केयर को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एक आयुर्वेदिक नुस्खे ने उन्हें घातक बीमारी से मुक्ति दिलाने में अहम रोल निभाया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से फ्री हो गई है। महज 40 दिन के अंदर उन्होंने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देने का काम किया है। ऐसा नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी डाइट औऱ लाइफस्टाइल में चेंज करके किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पहले शनिवार एक बयान में कहा, "करीब डेढ़-दो साल पहले, नोनी (नवजोत कौर सिद्धू) को कैंसर होने का पता चला था। वह संघर्ष करती रही, दर-दर भटकती रही, और वह और मैं और सभी लोग मानते थे कि हम गलत थे। हालांकि, मुझे इसके बारे में तभी पता चला ऑपरेशन के बाद आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नोनी को चिकित्सकीय रूप से कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है।"
आयुर्वेदिक नुस्खे को लेकर दावा कितना सच?
एक बयान में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "मेरी पत्नी ने नींबू पानी, नीम के पत्ते, कच्ची हल्दी जैसे चीजों को खाने में शामिल किया और वह ठीक हो गई।" इसके अलावा एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, Treatment + Diet - Great combination for Cancer cure! यानी सिद्धू के वाइफ नोनी का स्वास्थ्य इलाज, डाइट के बेहतर मैनेजमेंट से हुआ। ऐसे में ये दावा कि सिर्फ नींबू पानी, नीम के पत्ते, कच्ची हल्दी जैसे चीजों को खाने में शामिल करने से ही कैंसर का इलाज हुआ, पूरी तरह गलत है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ नवजोत कौर सिद्धू (नोनी) आयुर्वेदिक नुस्खे के प्रयोग से सही हो गईं है।
नतीजा
नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ नवजोत कौर सिद्धू (नोनी) के कैंसर के इलाज को लेकर सिर्फ आयुर्वेदिक नुस्खे के प्रयोग के इलाज का दावा गलत है।












Click it and Unblock the Notifications