Fact Check: क्या मोदी सरकार ने पासपोर्ट से हटा दिया है नेशनेलिटी का कॉलम, जानिए वायरल दावे के सच

Fact Check: क्या मोदी सरकार ने पासपोर्ट से हटा दिया है नेशनेलिटी का कॉलम, जानिए वायरल दावे के सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहा है, इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पासपोर्ट से नेशनेलिटी का कॉलम हटा दिया है। एक व्हाट्सऐप मैसेज में ये दावा किया जा रहा है, जिसका स्क्रीनशॉट फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है। हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं और इस पर प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। हालांकि इसकी पड़ताल करने पर पाया गया है कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है और ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।

पासपोर्ट से नागरिकता का कॉलम हटा रही मोदी सरकार

जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसे सैयद एतमाद के नाम से लिखा गया है। मैसेज में एतमाद खुद को वकील बताते हुए लिख रहा है कि मोदी सरकार ने पासपोर्ट से 'नेशनेलिटी इंडियन' कॉलम हटा दिया है। ऐसे में अपने पुराने पोसपोर्ट बहुत संभाल कर रखें। इसको लेकर वनइंडिया ने जब विदेश मंत्रालय में अपने सूत्रों से जानकारी ली तो बताया गया कि ये दावा एकदम बेबुनियाद है। मंत्रालय से जुड़े लोगों ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि बिना नेशनेलिटी कॉलम के पासपोर्ट बन नहीं सकता है।

विदेश मंत्रालय की पासपोर्ट के लिए बनायी गयई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जब इससे संबंधित जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो भी ये दावा गलत निकला। नेशनेलिटी का कॉलम अभी भी है। पासपोर्ट में सबसे ऊपर ही नेशनेलिटी का कॉलम है। ऐसे में अगर आपको कोई इस तरह का मैसेज मिला है, जिसमें पासपोर्ट से नेशनालिटी कॉलम हटा दिए जाने का दावा किया गया हो तो इस पर विश्वास ना करें, ये पूरी तरह से झूठ है। ऐसा कोई फैसला केंद्र सरकार ने नहीं लिया है।

पासपोर्ट से नागरिकता का कॉलम हटा रही मोदी सरकार

Fact Check

दावा

पासपोर्ट से नागरिकता का कॉलम हटा रही मोदी सरकार

नतीजा

दावा गलत, पासपोर्ट से नागरिकता का कॉलम हटाने का कोई फैसला नहीं

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+