Manipur women parade: क्या अभिनेता अक्षय कुमार ने मणिपुर हिंसा पर दिया बयान, फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई
Manipur Women Parade वाली वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने के बाद असंवेदनशील समाज इससे जुड़े कई कंटेंट धड़ल्ले से पोस्ट कर रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार के बयान का एक पुराना वीडियो गलत तरीके से मणिपुर से लिंक किया जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस वीडियो में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर गुस्से का इजहार करते सुने जा सकते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को शेयर कर इसे मणिपुर के हालिया वायरल महिलाओं की परेड वाली वीडियो से जोड़ रहे हैं।

वायरल वीडियो वाला ट्वीट 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, फैक्ट चेक में पाया गया कि वीडियो 5 जनवरी 2017 का है। अक्षय कुमार ने कर्नाटक के बेंगलुरु में छेड़छाड़ की कई घटनाओं की रिपोर्ट सामने आने के बाद अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए यह वीडियो साझा किया था।
नीचे देखिए ट्वीट का स्क्रीनशॉट

अक्षय कुमार के बयान की पुष्टि के लिए गूगल पर उनके बयान और कीवर्ड को सर्च करने पर सात साल पहले प्रकाशित कई रिपोर्ट मिली। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में बेंगलुरु में छेड़छाड़ के मामलों के संबंध में अभिनेता के इस बयान का उल्लेख मिला।
अभिनेता के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वीडियो सर्च करने के दौरान ट्वीट मिला। अक्षय ने सात साल पहले कैप्शन के साथ शेयर किया था जिसमें लिखा था, "बैंगलोर की घटना से मुझे लगता है कि हम पीछे जा रहे हैं, इंसान जानवर बनते जा रहे हैं। बल्कि जानवर भी बेहतर हैं! वास्तव में शर्मनाक।

Fact Check
दावा
क्या अभिनेता अक्षय कुमार ने मणिपुर की सांप्रदायिक हिंसा और महिलाओं को नंगा कर परेड कराने की घटना पर बयान दिया?
नतीजा
बेंगलुरु में छेड़छाड़ के कई मामलों की रिपोर्ट पर गुस्सा व्यक्त करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के 2017 के वीडियो को मणिपुर के हालिया वायरल वीडियो से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications