Fact Check: क्या सपा से चुनाव लड़ने जा रहे BJP सांसद वरुण गांधी, जानिए वायरल लिस्ट का सच?
Fact Check News: लोकसभा चुनाव को लेकर अब सभी दलों की उम्मीदवार लिस्ट सामने आ रही है। यूपी में बीजेपी और सपा लगभग आधी से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
इस बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के घोषणा की एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें बीजेपी सांसद वरुण गांधी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का नाम शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर सपा की इस लिस्ट के वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में क्या है वायरल लिस्ट की सच्चाई जानिए?
दरअसल, एक लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जौनपुर से श्रीकला सिंह, मछलीशहर से रागिनी सोनकर और पीलीभीत से वरुण गांधी की उम्मीदवारी का दावा किया गया है। वरुण गांधी का नाम आने के बाद सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।
Varun Gandhi..😕 pic.twitter.com/5hLsaYAKnJ
— JAK (@DabangYogi) March 17, 2024
लिस्ट भी ऐसे वक्त पर सामने आईं है, जब बीजेपी की ओर से अभी तक पीलीभीत के प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है, दूसरी तरफ वरुण गांधी के भी भाजपा नेतृत्व से नाराजगी की खबरें भी सामने आ रही है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी वरुण गांधी को रिपीट करने के मूड मेें नहीं है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि वरुण इस बार निर्दलीय प्रत्याशी हो सकते हैं।
वायरल लिस्ट पर सपा का बयान
इधर, सोशल मीडिया पर सपा की लिस्ट को लेकर अब पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करके आधिकारिक बयान जारी किया है। सपा ने अपने पोस्ट में लिखा-"कृपया सावधान रहें ! समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पार्टी पेज पर ही प्रेषित की जाती है, जो सूची पार्टी के एक्स और फेसबुक पेज पर है वही अधिकृत है अन्य सभी सूचियां फर्जी हैं।"
कृपया सावधान रहें !
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 17, 2024
समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पार्टी पेज पर ही प्रेषित की जाती है, जो सूची पार्टी के एक्स और फेसबुक पेज पर है वही अधिकृत है अन्य सभी सूचियां फर्जी हैं।
सपा के बयान के बाद ये साफ हो गया कि ये सूची पूरी तरह से फेक हैं। सोशल मीडिया पर लिस्ट वायरल हो रही है वो गलत है।

Fact Check
दावा
वायरल लिस्ट में दावा किया जा रहा है कि वरुण गांधी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
नतीजा
लिस्ट फेक है। सपा की ओर से ऐसी कोई लिस्ट नहीं जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications