Fact Check: कोरोना के 7 लाख नए केस मिलने के बाद कल लगेगा लॉकडाउन? जानिए इस वायरल दावे की सच्चाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 11। कोरोना काल के दौरान पिछले 2 साल के अंदर सोशल मीडिया अफवाहों का अड्डा बन गया है। कोरोना से जुड़ी कई भ्रामक जानकारियां और अफवाहें आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिनसे बचना सिर्फ तभी संभव है कि आप सतर्क रहें। ऐसी ही भ्रामक जानकारी पिछले कई दिनों से वॉट्सऐप और फेसबुक पर शेयर हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में कोरोना के मामले एकबार फिर से बढ़ने लगे हैं और कल यानि कि मंगलवार से देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस लॉकडाउन के दौरान दिवाली तक सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

फर्जी है कल से लॉकडाउन लगने का दावा
PIB की फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में ये दावा एकदम फर्जी निकला है। सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है, जिसमें ट्रेन सेवा को रोका जाए। आपको बता दें कि इस वायरस खबर में कोरोना की तीसरी लहर का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि देश में कोरोना के 7 लाख नए मामले मिले हैं, जिसके बाद सरकार ने लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर ली है और कल सुबह से लॉकडाउन लग जाएगा।

Fact Check
दावा
claimed false
नतीजा
claimed false












Click it and Unblock the Notifications