Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पद्म अवॉर्ड 2021 की लिस्ट, जानिए क्या है इसका सच

नई दिल्ली, 09 अगस्त। सोशल मीडिया के इस दौर में अलग-अलग तरह की जानकारी लोगों के बीच शेयर की जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारियों की सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती है और इसके तथ्य अक्सर भ्रामक होते हैं। एक ऐसी ही जानकारी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले के साथ शेयर की जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2021 में पद्म अवॉर्ड की लिस्ट जारी कर दी गई है। व्हाट्सएप पर एक लिस्ट शेयर की जा रही है जिसमे दावा किया गया है कि यह पद्म अवॉर्ड 2021 की लिस्ट है।

padma award

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस लिस्ट को लेकर पीआईबी की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है। सरकार की पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया शेयर की जा रही लिस्ट को भ्रामक बताया गया है। पीआईबी की ओर से कहा गया है कि भ्रामक संदेश व्हाट्सएप पर शेयर की जा रहा है जिसमे दावा किया गया है कि इस साल पद्म अवॉर्ड पाने वाले लोगों की यह लिस्ट है। लेकिन यह लिस्ट 2020 की है 2021 की नहीं। इसके साथ ही पीआईबी की ओर से यह भी कहा गया है कि पद्म अवॉर्ड 2022 के लिए नामांकन अभी भी 15 सितंबर तक खुला है।

बता दें कि पद्म विभुषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड की घोषणा अगले साल 26 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन पद्म अवॉर्ड की आधिकारिक वेब पोर्टल पर स्वीकार किए जा रहे हैं। इससे पहले जुलाई माह में पीएम मोदी ने पद्म अवॉर्ड के लिए नामों के सुझाव देने की बात कही थी। पीएम मोदी ने 11 जुलाई को एक ट्वीट करके लिखा, भारत के पास बहुत से प्रतिभाशाली लोग हैं, जोकि जमीन पर जबरदस्त काम कर रहे हैं। अक्सर हम उनके बारे में बहुत सुनते नहीं है। अगर आप इस तरह के लोगों को जानते हैं तो उनके नाम पद्म अवॉर्ड के लिए भेजें, नामांकन 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है पद्म अवॉर्ड 2021 की लिस्ट।

नतीजा

यह लिस्ट फर्जी है, अभी तक लिस्ट फाइनल नहीं हुई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+