Fact Check: क्या श्रीलंका के गुफा में मिल गई है कुंभकर्ण की तलवार? रावण के भाई को लेकर वायरल वीडियो का सच
Kumbhakarna's sword Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो श्रीलंका से लेकर भारत तक में वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय तलवार की चार तस्वीरें हैं। दावा किया जा रहा है, कि इन तस्वीरों में दिख रही तलवार कुंभकर्ण की है। इस रिपोर्ट के जरिए हम इस दावे की सच्चाई की फैक्ट चेक कर रहे हैं।
दावा:- वायरल हो रही इन तस्वीरों में रामायण काल के कुंभकर्ण की तलवार दिखाई गई है।

श्रीलंका समेत भारत तक में सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है और दावा किया गया है, कि ये तलवार रामायण काल की है, और ये राक्षसराज रावण के मंझले भाई कुंभकर्ण की है, जो भगवान राम के हाथों मारा गया था। दावे ये भी किए गये हैं, कि "कुंभकर्ण का तलवार मिल गया है, जिससे साबित होता है, कि रामायण की घटना एक सच्चाई है।"
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है, कि एक गुफा जैसे स्थान से एक विशालकाय तलवार को निकाला जा रहा है और तस्वीरों में कई लोग नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है, कि इन लोगों ने खुदाई के बाद तलवार को जमीन के अंदर से बाहर निकाला है। हालांकि, ये लोग कौन हैं, किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, जिससे पता नहीं चल पाता है, कि ये लोग असल में कौन हैं।
The Quint ने अपनी फैक्ट चेक रिपोर्ट में इस तस्वीर को फर्जी बताया है और कहा है, कि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई तस्वीर है।
सच्चाई क्या है?
द क्विंट के मुताबिक, ये दृश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AIU) तकनीक का उपयोग करके तैयार किए गए हैं।
फैक्ट चेक में क्या पाया गया है?
द क्विंट ने कहा है, कि सबसे पहले, हमने विज़ुअल में कुछ अनियमितताएं देखीं। नीचे दिखाए गए दो में भी यही बात है।
पहली तस्वीर में, तलवार के पास दिख रहे सुरक्षात्मक गियर में आदमी अस्पष्ट दिखाई दे हैं और उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं और उन लोगों का सिर्फ एक छाया के रूप में दिखाई देता है या धुंधला दिखाई देता है।
दूसरी तस्वीर में तीन आदमी विशाल तलवार को देखते हुए दिखाई देते हैं। और उनके चेहरे तो साफ नहीं ही दिख रहे हैं, बल्कि और वे बेहद छोटे दिखते हैं।
क्विंट ने कहा है, कि "इस सुराग के साथ, हमने AI-डिटेक्शन वेबसाइट, ट्रूमीडिया पर इन तस्वीरों को चलाया, जिससे निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए।"
ट्रूमीडिया के परिणाम ने इन तस्वीरों के लिए हेरफेर के पर्याप्त सबूत दिखाए। यह टूल 99% आश्वस्त है, कि ये तस्वीरें AI का उपयोग करके बनाया गया है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है, कि वायरल पोस्ट सिर्फ एआई द्वारा बनाई गई तस्वीरें हैं, जिनमें एक मनगढ़ंत कहानी है, कि यह तलवार रामायण काल के कुंभकर्ण की है।
वहीं, factly.in के मुताबिक, जब उन्होंने इन तस्वीरों को हगिंग फेस के 'मेब्स एआई आर्ट डिटेक्टर' टूल के जरिए भी चलाया, ताकि अतिरिक्त विश्लेषण किया जा सके, तो पता चला कि वायरल तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications