Fact Check: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को कार्यकर्ताओं ने पीटा? जानिए वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 25 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी है। ऐसे में चुनावों से जुड़ी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें से हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। क्या है इस वीडियो की पूरी सच्चाई जानिए...

सोशल मीडिया अब अफवाहों और झूठी खबरों को फैलाने का एक जरिया बन गया है। अब एक स्टेज पर कुछ लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पिटाई उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की है। दरअसल, जनवरी में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका देते हुए मौर्य ने समाजवादी पार्टी में शामिल होकर योगी कैबिनेट और बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उन्होंने अखिलेश यादव के लिए राज्य में प्रचार करना शुरू कर दिया।
अब उनसे जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक पर एक यूजर ने दावा करते हुए लिखा कि "लीजिए बस यही दिन देखना बाकी था.... एक जनसभा में सपा के कार्यकर्ताओं ने ही स्वामी प्रसाद मौर्या को भरे मंच पर लात मारी।
ऐसा ही एक दावा ट्विटर पर किया गया जहां, एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मौर्या के साथ पिटाई की घटना लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा में हुई थी। ऐसे में जब इस घटना की हकीकत के बारे में पता लगाया गया तो यह पूरी तरह से भ्रामक साबित हुई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दावा पूरी तरफ से फेक है। वायरल वीडियो में स्वामी प्रसाद मौर्य की पिटाई करते नहीं दिखाई दे रहा। वीडियो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है।
20 फरवरी 2022 की वायरल घटना
जानकारी के मुताबिक वायरल घटना 20 फरवरी की है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब मौर्य ने मलिहाबाद में आयोजित एक रैली में अपना भाषण दिया तो दो सपा नेताओं और उनके समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार 19 फरवरी की है।
सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा झूठ
विस्तार के बात करें तो नगर निगम के अध्यक्ष अहसन अजीज खान और पूर्व मंत्री इसराम अली के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। हालांकि मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने जल्द ही दोनों गुटों को शांत करा दिया। इसलिए यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि दो सपा नेताओं के समर्थकों के आपस में लड़ने का वायरल वीडियो भ्रामक दावों के साथ साझा किया गया था।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्या की पिटाई की।
नतीजा
वायरल वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications