यूक्रेन की मदद के लिए हथियार के बाद अब सैनिक भी भेजेगा अमेरिका? जानें बाइडेन के वायरल वीडियो की सच्चाई
अमेरिका ने युद्धग्रस्त राष्ट्र यूक्रेन को लगभग $32 बिलियन के हथियार प्रदान किए हैं। अब सवाल यह है कि क्या अमेरिका यूक्रेन में लड़ने के लिए अब अपने सैनिक भी भेजेगा? जानिए क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई...

Fact Check: संयुक्त राज्य अमेरिका (The United States) यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने को लेकर काफी मुखर रहा है और अमेरिका ने युद्धग्रस्त राष्ट्र को लगभग $32 बिलियन के हथियार प्रदान किए हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अमेरिका ने अपने समर्थन को जारी रखते हुए, यूक्रेन को अतिरिक्त $400 मिलियन की सहायता देने का वादा किया है। अब सवाल यह है कि क्या अमेरिका यूक्रेन में लड़ने के लिए अब अपने सैनिक भेजेगा? दरअसल, इस तरह के दावे का एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) यूक्रेन में सेना भेजने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल हो रहे दावे की सच्चाई
The Patriot Oasis नामक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया वीडियो
दरअसल, The Patriot Oasis नामकर ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर वीडियो ट्वीट शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि, बाइडेन ने कहा है कि राष्ट्रीय मसौदे के तहत यूक्रेन में लड़ने के लिए पुरुषों और महिलाओं का चयन किया जाना है। साथ ही दावा किया गया है कि बाइडेन ने कहा कि, राष्ट्रपति के रूप में मेरे अधिकार के रूप में चयनात्मक सेवा अधिनियम को लागू करने के लिए आगे की सिफारिश की जाएगी,' वनइंडिया की रिपोर्ट में पाया गया कि वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से निराधार और फर्जी है।
फर्जी दावे का ऐसा भी हुआ खुलासा
दरअसल, अमेरिका का इस युद्ध में सक्रिय रूप से प्रवेश करने एक बहुत बड़ी खबर है। अगर बाइडेन ने इस तरह का कोई बयान दिया होता, जैसा कि कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं, तो इसे दुनियाभर में कवरेज मिली होती। दुनिया के हर मीडिया हाउस ने इसे कवर किया होगा। हालांकि हमें एक भी ऐसा मीडिया हाउस नहीं मिला जिसने इस खबर को कवर किया हो।
कनाडा की ऑनलाइन समाचार पत्रिका से लिया वीडियो
वायरल वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि ThePatriotOasis ने वीडियो को कनाडा की ऑनलाइन समाचार पत्रिका, द पोस्ट मिलेनियल से लिया है। वीडियो को साझा करते हुए द पोस्ट मिलेनियल ने कहा था, 'एआई कल्पना करता है कि क्या होगा यदि बिडेन चुनिंदा सेवा अधिनियम की घोषणा करता है और सक्रिय करता है और 20 साल पुराने युद्ध का मसौदा तैयार करना शुरू कर देता है।' वीडियो में जिस व्यक्ति ने कहा कि इसे AI का उपयोग करके बनाया गया है, वह जैक पॉस्कोबिएक है।
वनइंडिया की पड़तार में फर्जी पाया गया वीडियो
इसलिए यह स्पष्ट है कि राष्ट्रपति वाइडेन का वायरल वीडियो जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि, अमेरिकी यूक्रेन युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लेने जा रहे हैं, पूरी तरह से झूठा है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी मसौदे की घोषणा नहीं की गई है।

Fact Check
दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए अमेरिकियों के लिए राष्ट्रीय मसौदे की घोषणा की
नतीजा
वायरल खबर फर्जी और गलत












Click it and Unblock the Notifications