ISRO ने बनाया 'रेडियो गार्डन' वाले वायरल मैसेज की PIB ने की जांच, बताया फेक

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज बहुत सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने 'रेडियो गार्डन' नाम से एक रेडियो स्टेशन की शुरुआत की है। साथ ही एक रेडियो पोर्टल भी शुरू किया है, जिससे लोग दुनिया भर के स्टेशनों को सुन सकते हैं, लेकिन प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई को सभी के सामने लाने का काम किया है। पीआईबी की फैक्ट चैकिंग टीम ने इस मैसेज को फेक पाया है।

PIB Fact checking

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लिंक

इस मैसेज को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। इसमें रेडियो पोर्टल का एक लिंक भी दिया गया था। इसके साथ यह दावा किया जा रहा था कि लिंक पर क्लिक करके कोई भी दुनिया को घूमता हुआ देख सकता है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा था कि लिंक पर क्लिक करके कोई भी व्यक्ति किसी भी देश का लाइव रेडियो स्टेशन सुन सकता है।

वायरल मैसेज पूरी तरह से फेक

PIB ने इसपर खुलासा करते हुए कहा कि जांच के मुताबिक, वायरल मैसेज में किया गया दावा नकली है। PIB ने आगे कहा है कि ISRO ने ऐसा कोई रेडियो पोर्टल विकसित नहीं किया है और यह वायरल मैसेज पूरी तरह से फेक है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ISRO और अन्य संगठनों को लेकर कई फर्जी मैसेज और ट्वीट वायरल होते रहे हैं। ऐसे में सरकारी एजेंसियों की लोगों को सलाह है कि जबतक सरकार या संबंधित एजेंसियों द्वारा ऐसी खबरों के बारे में अधिसूचना जारी न किया जाए, तब तक उसपर विश्वास न करें।

Fact Check

दावा

Fake News

नतीजा

ISRO claim fake

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+