Israel-Hamas war: सैनिकों ने विमान से कूदकर गाजा पट्टी पर धावा बोला! जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?
इजरायल में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच संघर्ष जारी है। युद्ध की घोषणा के बाद से गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। युद्ध में अब तक करीब 700 इजरायलियों की मौत हो चुकी है।
इस बीच सोशल मीडिया पर पैराशूट के साथ कई लोगों के विमान से बाहर कूदने और फिर जमीन पर उतरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इजराइल-हमास युद्ध से जोड़कर साझा किया जा रहा है। यूजर्स ने वीडियो को स्पेनिश में एक कैप्शन के साथ साझा किया है।

जिसमें कहा गया है कि गाजा पट्टी में भोर हो गई है और फिलिस्तीन के खिलाफ इजरायल का जवाबी हमला शुरू हो गया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1,54,000 से अधिक बार देखा जा चुका था। क्या है वायरल वीडियो का सच?
Amanece en la franja de Gaza y comienza la contraofensiva de Israel 🇮🇱 contra palestina 🇵🇸.#IsraelAttack #Palestina pic.twitter.com/PjaL9zMSic
— Randy Randy🎟️ (@RandyRa24367197) October 8, 2023
दरअसल, वायरल वीडियो 28 मई 2016 का है और मौजूदा युद्ध से इसका कोई संबंध नहीं है। इसमें कथित तौर पर पैराट्रूपर्स को उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सिसिली ड्रॉप पर स्टैटिक लाइन जंप करते हुए दिखाया गया है। वीडियो इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध से पहले का है। यह स्पष्ट है कि इंटरनेट पर एक पुराना और असंबद्ध वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसे यूजर्स द्वारा इजराइल-हमास के बीच चल रहे युद्ध से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।

Fact Check
दावा
वायरल दावा गलत है।
नतीजा
वीडियो 28 मई 2016 का है और इसका मौजूदा इजराइल-हमास युद्ध से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications