Fact Check: 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत सभी को मिल रहा 28 दिनों का Recharge? जानें वायरल दावे का सच
क्या केंद्र सरकार 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों का फ्री मोबाइल रिचार्ज दे रही है। एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि, सरकार सभी उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों के लिए ₹239 का रिचार्ज दे रही है।

PIB Fact Check: टेक्नोलॉजी के इस युग में क्राइम (Crime) और फ्रॉड (Fraud) के तरीके भी हाईटेक हो चुके हैं। जरूरी नहीं है कि ठगी का शिकार बनाने के लिए किसी एक ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल किया जाए, हो सकता है धोखेबाज आपको फोन कॉल, ई-मेल, Whatsapp या किसी फेक लिंक के जरिए निशाना बना लें। एक वायरल Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी उपयोगकर्ताओं को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए रिचार्ज दे रही रही है। आइए जानते हैं क्या है इस मैसेज की सच्चाई।
मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना का किया फर्जी दावा
दरअसल, एक फर्जी मैसेज में फेक लिंक के साथ दावा किया गया है कि, 'केंद्र सरकार सभी उपयोगकर्ताओं को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए 239 रुपए का रिचार्ज करने की पेशकश कर रही है।' आगे लिखा है कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों के लिए 239 रुपए का मुफ्त रिचार्ज देने का वादा किया गया है, इसलिए अब नीचे दिए गए नीले रंग के लिंक पर क्लिक करके अपना नंबर रिचार्ज करें।'
फर्जी लिंक शेयर कर बताई योजना की लास्ट डेट
इसके साथ ही ठग ने फर्जी दावा करते हुए लिखा है कि, 'मैंने इस लिंक पर क्लिक करके अपना 28 दिन का फ्री रिचार्ज भी कर लिया है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके 28 दिन का फ्री रिचार्ज लास्ट डेट 30 मार्च 2023 प्राप्त कर सकते हैं।'
पीआईबी ने फर्जी मैसेज का किया पर्दाफाश
पीआईबी (PIB) ने फर्जी मैसेज का पर्दाफाश करते हुए लिखा, 'एक वायरल Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि, केंद्र सरकार सभी उपयोगकर्ताओं को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए ₹239 का रिचार्ज करने की पेशकश कर रही है। साथ ही लिखा है कि, ये दावा फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।' दरअसल, पीआईबी (PIB Fact Check) द्वारा समय-समय पर किसी भी तरह के कॉल, मेल और मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा ना करने की अपील की जाती है।
Recommended Video

Fact Check
दावा
सरकार 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों का रिचार्ज करा रही है।
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से फेक है।
Rating
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications