Fact Check: वायरल वीडियो में दावा-अंदर से ऐसा दिखता है राम मंदिर, जानिए सच्चाई?
Fact Check Ram Mandir News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। मंदिर की जैसे ही कोई फोटो आती है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। मंदिर निर्माण से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि फर्स्ट फ्लोर का काम 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि दृश्य मंदिर के अंदर का है। ऐसे में क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए...

दावा- राम मंदिर के अंदर का दृश्य
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए दावा किया है कि वो अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की है। इसी के साथ कैप्शन में लिखा-"श्रीराम मंदिर अयोध्या के अंदर का दृश्य - फाइनल फिनिशिंग का काम चल रहा है।"
Inside views of Shriraam temple Ayodhya- final finishing work-going on 👌👌 pic.twitter.com/f714XEh357
— 🚩योगीआदित्यनाथफैन(डिजिटल योद्धा)गोडसे का भक्त 🕉 (@maheshyagyasain) September 16, 2023
जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये सच में राम मंदिर के अंदर की वीडियो है तो ऐसे में जब हमारी टीम ने इस दाने की पड़ताल की तो वीडियो की हकीकत सामने आई। वायरल वीडियो नागपुर के कोराडी में स्थित भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र है, जिसको राम मंदिर से जोड़कर वायरल किया गया है।
हमारी टीम ने जब वायरल वीडियो की तहकीकत की तो हमने देखा कि वीडियो में 'नागपुर एक्सपीरियंस' नाम के यूट्यूब चैनल का वॉटरमार्क था। जिसको फिर यूट्यूब पर खोजा तो यही वीडियो 8 जुलाई को 'नागपुर एक्सपीरियंस' चैनल पर अपलोड किया गया था।
वीडियो के टाइटल पर श्री राम धाम || कोराडी मंदिर || नागपुर राम मंदिर लिखा हुआ है। वहीं जब इस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल की तो पता लगा कि इस स्थान का उद्घाटन 5 जुलाई 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया था।
President Droupadi Murmu inaugurated Cultural Centre of Bharatiya Vidya Bhavan at Koradi, Nagpur. https://t.co/X08wabRKFF pic.twitter.com/6CM34MOJ8h
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 5, 2023
भ्रामक है दावा- वीडियो में नहीं है राम मंदिर
ऐसे में साफ होता है कि वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। और राम मंदिर को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से गलत है। आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर अभी भी निर्माणाधीन है और दिसंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर निर्माण के पीछे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट है। 14 सितंबर को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया था कि मंदिर अभी भी निर्माणाधीन है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो में दावा करते हुए राम मंदिर के अंदर के व्यू को दिखाया गया है।
नतीजा
वायरल वीडियो फेक है। अंदर दिखने वाली जगह राम मंदिर नहीं, बल्कि नागपुर में स्थित भारतीय विद्या भवन का सांस्कृतिक केंद्र है।












Click it and Unblock the Notifications