Fact-check: 10 राज्यों में इंडिया गठबंधन की बढ़त, मोदी का रंग फीका पड़ा, जानिए इस वायरल सर्वे का पूरा सच

चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ ना कुछ फेक और झूठे मैसेज वायरल होते रहते हैं। वैसे तो देश में इंडिया गठबंधन और एनडीए को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक हिंदी अखबार के सर्वे को वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 10 राज्यों में इंडिया गठबंधन को बढ़त है।

दरअसल, राजधानी भोपाल से प्रकाशित दैनिक भास्कर अखबार की कटिंग को वायरल किया जा रहा है। इस वायरल कटिंग में नीलसन- भास्कर सर्वे के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में 10 राज्यों में इंडिया गठबंधन को इंडिया से ज्यादा सीटें मिलेगी।

India alliance leads in 10 states and NDA loses know the truth of Dainik Bhaskar survey

वायरल अखबार की कटिंग में यह भी बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन एनडीए गठबंधन को चुनौती देने को तैयार है और भाजपा शासित राज्यों में पीएम मोदी का प्रभाव फीका पड़ने का अनुमान है। इस वायरल कटिंग में नीलसन- दैनिक भास्कर के मेगा सर्वे को बताया जा रहा है, जिसमें इंडिया गठबंधन को बढ़त दिखाई जा रही है।

पड़ताल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक तरफ जहां उत्तर भारत में मोदी लहर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही दूसरी तरफ एक प्रतिष्ठ अखबार के इस सर्वे को देखकर वन इंडिया की टीम चौंक गई। हमारी टीम ने जब दैनिक भास्कर के 13 अप्रैल को प्रकाशित भोपाल संस्करण के ईपेपर को खोल तो, उसमें ऐसा कोई सर्वे नहीं दिखा। इसके बाद वन इंडिया के संवाददाता लंक्ष्मी नारायण ने राजधानी भोपाल स्थित दैनिक भास्कर के कार्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त की।

दैनिक भास्कर नेशनल एडिटर एलपी पंत ने बताया कि ऐसा कोई सर्वे नहीं करवाया है। भास्कर मास्टहेड का इस्तेमाल कर फर्जी सर्वे चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा शेयर करने से पहले इसकी प्रामाणिकता जांच लेनी चाहिए। दैनिक भास्कर इस पोस्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगा।

India alliance leads in 10 states and NDA loses know the truth of Dainik Bhaskar survey

जानिए वायरल फेक सर्वे में इंडिया को कितनी सीटें

वायरल पेपर कटिंग में बताया जा रहा है कि 2024 के संसदीय चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन दोनों ही जीत हासिल करने के लिए जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण समय के जवाब में प्रतिष्ठ सर्वे एजेंसी नीलसन मीडिया कंपनी और दैनिक भास्कर दिल्ली ने जनता की भावनाओं को व्यापक रूप से मापने के उद्देश्य से देशभर में एक व्यापक सर्वेक्षण किया। 15 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 तक यह व्यापक सर्वेक्षण हर राज्य के 25000 प्रतिभागियों के साथ आयोजित किया गया था। जिसमें किसान, मजदूर सरकारी कर्मचारी और युवा शामिल थे।

वायरल सर्वे में बताया गया है कि दक्षिण भारत में इंडिया गठबंधन सफलता की ओर अग्रसर है वहीं सर्वेक्षण नतीजे के मुताबिक इंडिया गठबंधन को दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बहुमत सीटें हासिल करने का अनुमान है यह भी अनुमान लगाया गया कि इंडिया गठबंधन मणिपुर त्रिपुरा असम अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 10 उत्तरी राज्यों में बहुमत सीटें हासिल करेगा। विशेष रूप से सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि दक्षिणी राज्यों के 134 निर्वाचन क्षेत्र में से इंडिया गठबंधन को 128 से अधिक सीटें मिलने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जनता की भावना कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के पक्ष में है।

Fact Check

दावा

https://www.bhaskar.com/epaper/detail-page/bhopal/120/2024-04-13?pid=7

नतीजा

भास्कर नेशनल एडिटर एलपी पंत ने बताया कि ऐसा कोई सर्वे नहीं करवाया है। भास्कर मास्टहेड का इस्तेमाल कर फर्जी सर्वे चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा शेयर करने से पहले इसकी प्रामाणिकता ज

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+