इंसानों जितना बड़ा चमगादड़ देख सहमे लोग, जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

नई दिल्ली। चीन से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तांडव मचाया हुआ है। इस बीच कोरोना को लेकर चमगादड़ भी काफी सुर्खियों में रहा है, महामारी के संक्रमण का इंसानों में प्रवेश होने की एक वजह चमगादड़ को भी माना जाता है। जब से कोरोना वायरस फैला है लोग चमगादड़ से भी डरने लगे हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चमगादड़ की फोटो वायरल हुई थी जिसका साइज एक इंसान जितना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस विशालकाय चमगादड़ को फिलीपींस में देखा गया है, जिसकी फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इंटरनेट पर छाया इंसानों जितना बड़ा चमगादड़

इंटरनेट पर छाया इंसानों जितना बड़ा चमगादड़

ट्विटर यूजर @AlexJoestar622 ने 24 जून को एक बड़े से चमगादड़ की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में चमगादड़ को घर की छत में बंधे तार से उल्टा लटका देखा जा सकता है। यूजर ने कैप्शन में दावा किया था कि यह चमगादड़ इंसानों जितना बड़ा है। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'याद है जब मैंने आपको बताया था कि फिलीपींस में इंसानी साइज के चमगादड़ पाए जाते हैं? जी हां... यह वही है जिसकी मैं बात कर रही थी।' इंटरनेट पर फोटो पोस्ट होते ही वायरल हो गई थी।

साल 2018 में वायरल हुई थी यही फोटो

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को 2.6 मिलियन 'लाइक' और ट्विटर पर सैकड़ों चौंका देने वाले कमेंट्स मिले। कई लोगों ने इसे भयावह बताया, वहीं अन्य लोगों ने तस्वीर की प्रामाणिकता पर संदेह जताया। हालांकि जो इस तस्वीर पर संदेह जता रहे हैं उन्हें बता दे कि यह फोटो वास्तव में नकली नहीं है। हालांकि यह फोटो साल 2018 में वायरल हुई थी जिसे अब ट्विटर पर नए दावे के साथ शेयर किया गया। तथ्य की जांच करने वाली वेबसाइट स्नोप्स के अनुसार, तस्वीर वास्तव में एक जानवर को दर्शाती है जो वास्तविक दुनिया में मौजूद है।

चमगादड़ के पंख 5.5 फीट तक लंबे

चमगादड़ के पंख 5.5 फीट तक लंबे

वेबसाइट के मुताबिक अभी भी तस्वीर में दिखाई दे रहे चमगादड़ के प्रजाति को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन वायरल फोटो में विशाल सुनहरा ताज पहने हुए उड़ने वाली लोमड़ी जैसा चमगादड़ दिखाई दे रहा है। ऐसे चमगादड़ को गोल्डन-कैप्ड फ्रूट बैट के रूप में भी जाना जाता है, मेगाबैट की यह प्रजाति फिलीपींस में पाई जाती है। इन प्रजाति के चमगादड़ के पंख 5.5 फीट तक लंबे हो सकते हैं। हालांकि इनका शरीर ज्यादा बड़ा नहीं हो सकता आमतौर पर यह एक फुट की ऊंचाई तक बढ़ते हैं।

फोटोग्राफी की तकनीक का है कमाल

फोटोग्राफी की तकनीक का है कमाल

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बैट को बड़ा दिखाने के लिए ट्रिक फोटोग्राफी का इस्तेमाल किया गया था। चमगादड़ की वायरल फोटो फोर्स पर्सपेक्टिव फोटोग्राफी का उदाहरण है, यह फोटोग्राफी तकनीक जो वस्तुओं को बड़ा दिखाने के लिए ऑप्टिकल भ्रम का काम करती है। ऐसी तकनीक वस्तुओं को बड़ा, छोटा, करीब या उससे दूर दिखाने के लिए किया जाता है। ताजमहल या पीसा के लीनिंग टॉवर पर पर्यटकों की तस्वीरें फोर्स पर्सपेक्टिव फोटोग्राफी का एक उदाहरण हैं।

6 फीट बड़ा चमगादड़ होने का दावा

6 फीट बड़ा चमगादड़ होने का दावा

एक ट्विटर यूजर ने चमगादड़ की वयारल फोटो पर कमेंट करते हुए पुष्टि किया है कि वह फिलीपींस से था और चमगादड़ वास्तव में मानव-आकार के नहीं हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने बताया कि 'साइज में इस चमगादड़ के पंख काफी बड़े हैं। लेकिन इसका शरीर छोटा ही है। ठीक एक नन्हे डॉगी की तरह! और हां, यह सिर्फ फल खाता है। खासतौर पर अमरूद।' हालांकि, तस्वीर शेयर करने वाला का दावा है कि यह बैट साइज में लगभग 6 फीट का है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कोरोना के मामले पांच हजार के करीब, जून में गई 18 जवानों की जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+