Fact Check: क्या सच में Hina Khan की मौत हो गई? RIP वाली वायरल फोटो की सच्चाई जानिए
Hina Khan death news: हिना खान की पहले कैंसर को मात देने की जंग। फिर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की खबरें और अब मौत का दावा। टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हिना खान के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। उनकी तस्वीरों और वीडियो पर RIP लिखकर उन्हें मृत बताने वाले पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
इस अफवाह ने उनके फैंस को भी सकते में डाल दिया। हालांकि वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह झूठा निकला है।

हिना खान की मौत का दावा कौन कर रहा?
इंस्टाग्राम पर maha_veer_news24_7 नाम की एक आईडी से 6 दिन पहले एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें RIP के साथ टीवी एक्ट्रेस हिना खान की तस्वीर लगी हुई है। इस फोटो पर लिखा था- "फिर से इंडस्ट्री में छाया अंधेरा। कैंसर से जंग लड़ते हुए मशहूर सितारे का हुआ निधन।" तस्वीर पर Hind NOW का लोगो भी नजर आता है।

हिना खान की मौत का दावा करने वाली इस पोस्ट को आज 11 जुलाई की दोपहर तक 43,338 यूजर्स लाइक कर चुके हैं। maha_veer_news24_7 की इस Again darkness in the industry, famous star dies while fighting cancer कैप्शन वाली तस्वीर पर हजारों कमेंट भी आ चुके हैं। लोग इस अफवाह से दुख जाहिर कर रहे हैं।
इसी पोस्ट पर nafesh64 नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- "Jisne yeh dala h woh mar gaya heena khan uski mayyat me gai thi।" वहीं official_bharti_379 ने लिखा- "Batamizi kuch bhi post karte h, mazak bana kar rakha h insaan ki zindagi ka 😡😡।" इन कमेंट्स को देखकर हमें भी पोस्ट की सच्चाई पर संदेह हुआ।
Oneindia Hindi फैक्ट चेक टीम ने क्या पाया?
हमारी फैक्ट चेक टीम ने हिना खान की मौत की खबर की जांच शुरू की। इसके लिए सबसे पहले Heena Khan Death कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। लेकिन किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया हाउस की ऐसी खबर नहीं मिली, जो उनकी मौत की पुष्टि करती हो। इसके बाद हिना खान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भी देखे गए, जहां इस तरह की कोई सूचना नहीं थी।
हिना खान खुद कर रही हैं हेल्थ अपडेट साझा
दरअसल, हिना खान ने जून 2024 में सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने खुद यह जानकारी फैंस से साझा की थी और तब से लगातार अपनी कीमोथेरेपी, स्वास्थ्य और भावनात्मक स्थिति को लेकर अपडेट देती रही हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी हो गई है, जिससे मुंह और गले में घाव बन गए हैं और खाने-पीने में तकलीफ हो रही है। इसके बावजूद हिना खान इस मुश्किल घड़ी में भी धैर्य और सकारात्मकता बनाए हुए हैं।
हिना खान जिंदा हैं, इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की
हिना खान ने 22 घंटे पहले इंस्टाग्राम Real Hina Khan पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वे टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक साथ काम किया था। यह स्टोरी इस बात का पुख्ता सबूत है कि हिना खान बिल्कुल जिंदा हैं और एक्टिव हैं।
इतना ही नहीं, हिना खान जल्द ही कलर्स टीवी के शो पति पत्नी और पंगा में अपने पार्टनर रॉकी जायसवाल के साथ नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो हाल ही में लॉन्च हुआ है और दर्शकों में इसे लेकर उत्साह भी है। ऐसे में उनकी मौत की खबरें न सिर्फ झूठी हैं बल्कि बेहद गैर-जिम्मेदाराना भी हैं।

Fact Check
दावा
दावा: हिना खान की मौत।
नतीजा
हकीकत: नहीं, हिना खान जीवित हैं। ये फेक खबर वायरल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications