सरकार ने क्या ब्लड की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है?
भारत सरकार के नाम से एक मैसेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक नंबर पर कॉल करने पर जरूरतमंद को तुरंत खून उपलब्ध करवाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने देश में खून की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वायरल संदेश के पीछे का सच क्या है, क्या सच में भारत सरकार ने खून की कमी को पूरा करने के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर लांच किया है या नहीं?
वायरल मैसेज में किया गया है ये दावा
बता दें सोशल मीडिया पर इससे संबधित संदेश वायरल हो रहा है, उसमें लिखा है आज से 104 पर फोन करें यदि आपको खून की आवश्कता है । चार घं टे के अंदर खून उपलब्ध करवाया जाएगा आपके 40 किलोमीटर में ब्लड बैंक से। इसके लिए आपको भटकने की आवश्यकता नहीं है। 450/ एक बोलत खून और ट्रांसपोर्ट का 100/ आपको देना होगा। इस टोलफ्री नंरब पर आप स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी ले सकते हैं । इस पोस्ट करने के पीछे एक उद्देश्य है कि किसी भी जरूरतमंद को समय पर खून मिल जाए अगर आप को ये पोस्ट फॉरवर्ड के लायक लगती है तो इसे फॉरवर्ड जरूर करें। इसके मैसेज में आस्थानेट की एक फेसबुक आईडी शेयर किया है।
जानें क्या हैं इस मैसेज की सच्चाई?
पीआईबी फैक्टचेक ने जब इस मैसेज की सच्चाई जानने की कोशिश की तो ये मैसेज पूर्ण रूप से फर्जी पाया गया। फैक्टर चेक में ये दावा किया गया कि ये दावा भ्रामक है।
भारत सरकार ने ऐसी कोई शुरू नहीं की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ये भी पुष्टि की कि कुछ राज्यों में इस नंबर का प्रयोग विभिन्न हेल्पलाइन सेवा के लिए किया जाता है। कुल मिलाकर ये दावा पूर्ण रूप से भ्रामक है।
दावा:भारत सरकार ने रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर 1⃣ 0⃣ 4⃣ "ब्लड ऑन कॉल" लॉन्च किया है#PIBFactCheck
☑️यह दावा भ्रामक है
☑️भारत सरकार ने ऐसी कोई सेवा शुरू नही की है
☑️ कुछ राज्यों में इस नंबर का प्रयोग विभिन्न हेल्पलाइन सेवा के लिए किया जाता है pic.twitter.com/wFKl8FHnQq
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 7, 2023
जानें ब्लड डोनेशन को लेकर क्या है नियम
बता दें निमयों के अनुसार कभी भी किसी भी मरीज को खून खरीद कर कभी नहीं मिल सकता। अगर किसी मरीज को खून चढ़ाने की आवश्यकता है तो उसे डोनेट किया हुआ ही खून उपलब्ध होगा। ब्लड बैंक भी तभी खून उपलब्ध करवाता है जब कोई डोनर अपना खून डोनेट करता है।

Fact Check
दावा
government issued a pan-India helpline number to meet the requirement of blood
नतीजा
fake news












Click it and Unblock the Notifications