Fact Check: क्या सच में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के समर्थन में मांगा वोट

लोकसभा चुनाव के पांच चरण समाप्त हो चुके हैं, अब सिर्फ चरण बाकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट अपील करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 30 सेकेंड का है। इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि ये चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन संविधान को नष्ट करने का काम कर रही है।

rahul gandhi

वहीं दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस संविधान और लोकतंत्र को बचाने में लगे हैं। राहुल कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 22-25 अरब पति बनाए। लेकिन नरेंद्र मोदी ने करोड़ो महिलाओं और युवाओं को लखपति बनाने जा रहे हैं।

राहुल गांधी वीडियो के अंत में भाजपा-आरएसएस का समर्थन करने और पीएम मोदी को वोट देने की अपील करते हैं। हालांकि जब इस वीडियो की सत्यता की जांच की गई है तो यह बात सामने आई कि इस कथित वीडियो को सीइंडियन एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर 25 अप्रैल 2024 को शेयर किया गया।

हालांकि एक मिनट के इस वीडियो को एडिट किया गया है, यह साफ नजर आ रहा है। वास्तविक वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाला बता रहे हैं। राहुल भाजपा और आरएसएस को संविधान-लोकतंत्र को नष्ट करने वाला बता रहे हैं। राहुल गांधी लोगों से हाथ का पंजा दबाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

राहुल गांधी वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र करते हैं। साथ ही कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर कहते हैं कि इसे लोगों की राय लेने के बाद तैयार किया गया है। राहुल गांधी ने इस वीडियो को अंग्रेजी में भी जारी किया है, जिसमे वो नरेंद्र मोदी को वोट देने की कोई बात नहीं कर रहे हैं।

वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को काटकर एडिट किया गया है। राहुल के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। ऐसे में साफ है कि राहुल गांधी भाजपा के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं।

Fact Check

दावा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए मांगा वोट

नतीजा

वीडियो को एडिट किया गया है, असल में राहुल कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+