'हर-हर शंभू' गाने वाली फरमानी ने धमकियों से डरकर छोड़ा मुस्लिम धर्म? फेसबुक पर वीडियो शेयर कर बताया सच
नई दिल्ली, 03 अगस्त: 'हर-हर शंभू' गाकर चर्चा में आईं सिंगर फरमानी नाज को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। फरमानी के नाम पर बने कई ट्विटर अकाउंट से दावा किया जा रहा है कि मौलनाओं की धमकी से तंग आकर मैंने हिंदू धर्म अपना लिया है। फरमानी नाज के इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की खबरों को लेकर अब सिंगर की ओर से वीडियो जारी किया गया है।

फेक आई बनाने वालों के खिलाफ फरमानी ने एक्शन लेने की अपील की
फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियों में फरमानी नाज ने कहा कि, मेरे नाम से किसी ने फेक आईडी बनाकर लिखा है कि मैं हिंदू धर्म अपना रही हूं और मैं पहले के जन्म में हिंदू धर्म की पूजा करती थी... ऐसा कुछ नहीं है, मेरी सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कीजिए और उनसे सवाल कीजिए कि किसी के बारपे में बिना सोचे-समझे ऐसा कुछ नहीं लिखना चाहिए। बहुत लोग हैं जो मेरे नाम की फेक आईडी बनाकर गलत कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो शेयर कही ये बात
इसके बाद फरमानी नाज अपनी आधिकारिक ट्विटर आईडी भी लोगों के साथ शेयर करती हैं। फरमानी वीडियो में कहती है कि, मेरी ये आईडी हैं, यहां पर जाकर चैक कीजिए मैंने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है। मैं जिस धर्म में हूं खुश हूं और जो भी जिस धर्म हैं वह खुश हैं। किसी के बारे में बिना-सोचे समझे इतनी बड़ी बात नहीं कहनी चाहिए। दोस्तों आज मैं हूं...कल आप भी हो सकते हो। प्लीज ऐसे लोगों का मुंह बंद करना चाहिए, जो किसी के बारे में बिना सोचे समझे ऐसी बातें लिख रहे हैं।

फरमानी ने बताया -मेरे खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं हुआ
फरमानी ने अपने फैंस के कहा कि, ऐसे लोगों को रिपोर्ट करें। मैं कानून से भी अपील करती हूं कि ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। एक कलाकार के लिए ये सब बोलना कितना दुखद होगा। मुझे इस तरह से बदनाम न किया जाए, मेरे बारे में बिलकुल ऐसी बातें न हो, मेरे नाम से कई फर्जी आईडी बनाई गई है। और न ही किसी ने मुझे धमकी दी है और न ही कोई फतवा जारी किया गया है, सभी लोग मेरी तारीफ करते हैं, सभी लोग मेरा सपोर्ट भी करते हैं, इन अफवाहों से दूर रहिए।

बहुत परेशानियों का सामना कर चुकी हैं फरमानी
बता दें कि फरमानी नाज हाल ही में हर-हर शंभू गाना गाकर लाइमलाइट में आईं थीं। जिसके बाद कुछ मुस्लिम मौलवियों ने उनके हिंदू भगवान के लिए गाने को लेकर आपत्ति जताई थी। फरमानी नाज यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। फरमानी अपने पति से अलग अपने भाई और मां के साथ रहती हैं।

बेटे के लिए दूध खरीदने के लिए बेचने पड़े जेवर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरमानी का 2018 को मेरठ के छोटा हसनपुर गांव निवासी इमरान से हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद बेटा हुआ। फ़रमानी के बेटे के गले में बीमारी थी। जिसके बाद फरमानी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। जिसके बाद वह अपने पति का घर छोड़ मां के घर आ गई थीं। पहले से आर्थिक तंगी झेल रही फरमानी की मां के उपर अब बेटी का बोझ आ गया था। फरमानी बताती है कि, एक समय ऐसा भी था जब मेरे पास बेटे को दूध पिलाने के लिए पैसे तक नहीं थे। मुझे बेटे के लिए दूध खरीदने के लिए जेवर बेचने पड़े थे।

अब हर महीने कर रही हैं इतनी कमाई
एक दिन फरमानी के चचेरे भाई ने उसे गाते सुना तो उसकी मुलाकात राहुल से करा दी। यहीं से फरमानी की किस्मत ने पलटी मारी। राहुल ने गाने के बदले फरमानी को पैसे ऑफर किए। इसके बाद राहुल ने फरमानी को 25 हजार रुपए प्रति महीने सैलरी पर अपने यहां काम के लिए रख लिया। फरमानी का पहला गाना चूल्हे पर रिकॉर्ड किया गया था। जो काफी हिट रहा। इसके बाद फरमानी के एक के बाद एक कई गाने आए सभी काफी हिट हुए। इन दिनों फरमानी 'हर-हर शंभू' गाना गाकर सुर्खियों में है। फरमानी को अब हर महीने 35 हजार रुपए सैलरी और तीन यूट्यूब चैनलों से आने वाले पैसे में हिस्सा मिलता है।

Fact Check
दावा
फरमानी के नाम पर बने कई ट्विटर अकाउंट से दावा किया जा रहा है कि मौलनाओं की धमकी से तंग आकर मैंने हिंदू धर्म अपना लिया है।
नतीजा
फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियों में फरमानी नाज ने कहा कि, मेरे नाम से किसी ने फेक आईडी बनाकर लिखा है कि मैं हिंदू धर्म अपना रही हूं और मैं पहले के जन्म में हिंदू धर्म की पूजा करती थी... ऐसा कुछ नहीं है












Click it and Unblock the Notifications