Fact Check: क्या भारत सरकार सही में छात्रों को दे रही फ्री लैपटॉप? जानिए सच्चाई

सरकार द्वारा छात्रों को लैपटॉप देने का एक मैसेज फिर से वायरल हो गया है। दिए गए लिंक पर लोग रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। मैसेज में लिखा है कि भारत में सभी छात्रों को सरकार फ्री लैपटॉप दे रही है।

नई दिल्ली, 15 जुलाई : सरकार द्वारा छात्रों को लैपटॉप देने का एक मैसेज फिर से वायरल हो गया है। दिए गए लिंक पर लोग रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। मैसेज में लिखा है कि भारत में सभी छात्रों को सरकार फ्री लैपटॉप दे रही है। जो छात्र लैपटॉल लेना चाहते हैं, वे अपनी सारी डिटेल सरकार की फ्री लैपटॉप साइट पर रजिस्टर करें।

प्रतीकात्मक फोटो

बता दें कि ऐसा ही एक मैसेज इसी साल जून और पिछले साल अगस्त में भी वायरल हुआ था। वन इंडिया ने इस दावे की सत्यता की जांच के लिए कई सोर्स से जांच की। जांच में दावा फर्जी निकला। सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसके अलावा वन इंडिया ने यह देखने के लिए भी जांच की कि क्या सरकार के पास छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करने के लिए कोई विशेष साइट है। जांच में यह भी फर्जी निकला और कोई नहीं साइट नहीं मिला।

PIB ने किया खंडन

प्रेस इंफोर्मेशन ऑफ ब्यूरो (PIB) ने जून में इस दावे को खंडन करते हुए कहा कि सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक वेबसाइट लिंक के साथ एक टेक्स्ट मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। सरकार के पास ऐसी कोई स्कीम नहीं है, जो छात्रों को फ्री लैपटॉप दे रही है।

ऐसे लिंक पर क्लिक न करने की दी सलाह

पीआईबी ने लोगों से इस लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह फेक लिंक है। इसके माध्यम से यह लोगों की निजी जानकारी ले लेता है। जिसे बाद में लीक कर दिया जाता है। कई लोगों के बैंक से पैसे डिबेट हो जाते हैं। इसलिए पहले ऐसे लिंक को सही से जांच-परख लें तभी क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- फैक्ट चेकः बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन द्वारा 90 लाख खर्च कर बनाई इस मस्जिद का सच क्या है?

Fact Check

दावा

fake news

नतीजा

fake news

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+