Fact Check: यूपी के मैनपुरी में तमंचे लिए लड़की का वीडियो गलत जानकारी के साथ वायरल

Fact Check: यूपी के मैनपुरी में तमंचे के साथ गिरफ्तार लड़की के धर्म को लेकर गलत जानकारी वायरल

लखनऊ, 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर में एक युवती को हाल ही में तमंचे रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी लड़की की तलाशी लेते हुए और उससे तमंचा बरामद होते हुए दिखा रही है। इस वीडियो को लेकर कई तरह के गलत दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, जिसमें एक उसके धर्म को लेकर भी है।

युवती को बताया जा रहा मुसलमान

युवती को बताया जा रहा मुसलमान

इस युवती के वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। बहुत सारे लोगों ने लिखा है कि यूपी के मैनपुरी में मुस्लिम शिक्षिका जींस में तमंचा लगाकर घूम रही थी। जिसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कुछ भड़काऊ बातें भी मुस्लिमों के खिलाफ लिखी गई हैं। हालांकि सच्चाई इससे परे है।

Recommended Video

    Mainpuri में तमंचे के साथ Women Teacher Arrested, युवती की दादी ने लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    क्या है वीडियो का सच

    क्या है वीडियो का सच

    वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। जो युवती गिरफ्तार हुई है और जिसका वीडियो वायरल है वो मुसलमान नहीं है। ये युवती फिरोजाबाद की रहने वाली है और उसका नाम करिश्मा है। उसका धर्म हिन्दू बताया गया है। मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र जेल चौराहे पर इस युवती को गिरफ्तार किया गया है।

    सुरक्षा के लिए रखती है तमंचा?

    इस युवती करिश्मा को लेकर ये भी सामने आया है कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वो घर में अपनी बहन के साथ रहती है। उसकी प्रॉपर्टी को लिए उसके रिश्तेदारों कब्जा करना चाहते हैं। ऐसे में उसे अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा है। अपनी जान को खतरा देखते हुए युवती सेल्फ डिफेंस के लिए अपने पास तमंचा रखती है।

    Fact Check

    दावा

    गिरफ्तार युवती को बताया गया है मुस्लिम

    नतीजा

    लड़की के धर्म को लेकर किया गया दावा झूठा

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+