Fact Check: राम भजन गाते दिखे फारूक अब्दुल्ला, क्या आर्टिकल 370 हटने के बाद आया ये बदलाव?

नई दिल्ली, दिसंबर 31। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटने के बाद घाटी के हालात काफी बदल गए हैं। पत्थरबाजी और पाक समर्थित जैसी नारेबाजी की घटनाएं अब ना के बराबर देखने को मिलती हैं। आर्टिकल 370 के हटने के बाद घाटी के हालात सुधरने का दावा तो सरकार पिछले 1 साल से ही कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर आर्टिकल 370 हटने के बाद से फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं के बदलने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक भजन गाते हुए दिख रहे हैं।

farooq abdullah

आर्टिकल 370 हटने के बाद भजने गाने लगे फारूक अब्दुल्ला?

सोशल मीडिया पर फारूक अब्दुल्ला के इस वीडियो को लगातार शेयर कर ये दावा किया जा रहा है कि कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद फारूक अब्दुल्ला में बदलाव आ गया है और अब वो भजन गा रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर हिंदी में कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, "अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद फारूक अब्दुल्ला में अद्भुत बदलाव"।

जानिए वीडियो की सच्चाई

फारूक अब्दुल्ला के वीडियो को देखने के बाद यही सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई उन्होंने आर्टिकल 370 हटने के बाद राम भजन गाया है? इंडिया टुडे एंटी-फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने इस वीडियो की पड़ताल की है और पता चला है कि ये वीडियो कम से कम 12 साल पुराना है। इस वीडियो का कश्मीर से आर्टिकल 370 से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्ज छीन लिया था और 2 अलग राज्य घोषित किए थे।

वीडियो की पड़ताल में पता चला है कि ये वीडियो काफी समय से यूट्यूब पर मौजूद है। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो 2018 का भी पड़ा हुआ है, जबकि आर्टिकल 370 को 2019 में हटाया गया था।

Fact Check

दावा

Claim false video

नतीजा

Claim false video

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+