Fact Check: क्या भारत में तैयार हो गया है वाटर हाईवे? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली, 19 सितंबर: भारत निर्माण के मामले में रोजाना नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया गया कि हमारे देश में पहला वाटर हाईवे तैयार हो गया है। इसे पानी के बीच बनाया गया, जिस पर आराम से गाड़ियां चल सकती हैं। लोग बिना सच्चाई जाने इसको तेजी से शेयर कर रहे। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में सरकार की जमकर तारीफ भी की, लेकिन जब हमने इसकी जांच की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

social media

यूथ ट्रेंड नाम के एक फेसबुक पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के साथ उसने लिखा कि इन्क्रेडिबल इंडिया, मुझे आखिरकार सबसे खूबसूरत वाटर हाईवे मिल गया। कुछ दी देर में इस पर बहुत से लाइक्स आ गए और लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। ट्विटर पर भी कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर कर सरकार की तारीफ की है।

जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो सारा मामला उल्टा निकला। ये वीडियो भारत का नहीं है और ना ही अभी कोई ऐसा प्रोजेक्ट चल रहा। जांच करने पर पता चला कि ये चीन का वीडियो है। यूट्यूब पर भी इसके बहुत से वीडियो मौजूद हैं। जैसे आप उसे चलाएंगे आपको चीनी भाषा में मैसेज लिखा मिल जाएगा। ऐसे में साफ होता है कि ये दावा फर्जी है।

आपको बता दें कि चीन ने पोयांग झील के ऊपर इस रोड को बनाया है, जिसे 'द मोस्‍ट ब्‍यूटीफुल रोड अंडर द वाटर' कहा जाता है। इस सड़क से जब कार गुजरती हैं तो काफी खूबसूरत नजारा दिखता है। वहीं झील का पानी ज्यादातर वक्त स्थिर रहता है, ऐसे में वाहनों को आने-जाने में कोई दिक्कत भी नहीं होती। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर बैरिकेट्स लगाए गए हैं, ताकि वाहन अनियंत्रित होकर झील में ना गिरें।

Fact Check

दावा

भारत में तैयार हुआ वाटर हाईवे।

नतीजा

वीडियो चीन का है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+