Fact Check: क्या चीन नकली अंडे बनाकर भेज रहा भारत? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली: लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि भारत में प्लास्टिक के अंडे बेचे जा रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में बताया गया कि ये अंडे चीन से निर्मित होकर भारत आ रहे हैं। जिनका हम इस्तेमाल करते हैं और गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब चीन के नकली अंडों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, इससे पहले 2017, 2018, 2019 में भी ये वीडियो वायरल हो चुका है। पिछले तीन महीने से लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा, जिस वजह से चाइनीज प्रोडक्ट के बॉयकॉट की मुहिम चल रही है। इस वजह से तमाम नए दावों के साथ इसे फिर से वायरल किया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
2018 में ही FSSAI ने इस तरह के कई वीडियो का संज्ञान लिया था। साथ ही नकली अंडों की बिक्री और बनाने की प्रक्रिया के दावे को खारिज कर दिया था। FSSAI के मुताबिक प्लास्टिक के अंडे कहीं पर भी नहीं बनते हैं। कई बार अंडों में पानी की कमी के परिणामस्वरूप अंडे का सफेद और जर्दी वाला भाग सिकुड़ जाता है। इसके बाद दोनों मिल जाते हैं। वहीं जब ऐसे अंडों को फोड़ा जाता है, तो लगता है कि वो अंडे प्लास्टिक के या फिर नकली हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक नकली अंडे का निर्माण करने की कोई भी तकनीकी या रसायन दुनिया के पास नहीं है। आर्थिक रूप से भी ये प्रक्रिया व्यवहारिक नहीं है क्योंकि सामान्यता अच्छे अंडे 4-5 रुपये में ही मिल जाते हैं। ऐसे में नकली अंडे बनाना और उसे बेचना ज्यादा महंगा पड़ेगा।

Fact Check
दावा
चीन नकली अंडे बनाकर भेज रहा भारत
नतीजा
वीडियो फेक है, नकली अंडे बनाने की कोई भी तकनीकी दुनिया में नहीं












Click it and Unblock the Notifications