नए साल से केरल में बंद हो जाएगा रिलायंस Jio इंटरनेट, जानिए कितनी सच है ये न्‍यूज

नई दिल्‍ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में बीते कुछ दिनों से ये खबर आ रही थी कि पंजाब में कुछ लोगों ने रिलायंस जियो के मोबाइल टावरों को निशाना बनाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर ये भी एक मैसेज वायरल होने लगा जिसमें कहा जा रहा था कि केरल सरकार जियो नेटवर्क को पूरी तरह बंद कर अपना खुद का केरला फाइबर नेट पेश कर रही है। लेकिन इस खबर की सच्‍चाई कुछ और ही है। तो आइए आपको बताते हैं कि सच में केरल में जियो नेटवर्क पूरी तरह बंद होने जा रहा है?

नए साल से केरल में बंद हो जाएगा रिलायंस Jio इंटरनेट, जानिए कितनी सच है ये न्‍यूज

ये जानने से पहले आपको बता दें कि क्‍या मैसेज वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो मैसेज वायरल हो रहा है उसके मुताबिक मोदी और अंबानी को कम्‍युनिस्‍ट केरल सरकार का मुंहतोड़ जवाब! नए साल से केरल पूरी जियो की इंटरनेट सेवा बंद कर अपना खुद का नेवर्क, केरला फाइबर नेट लाने वाली है और वह भी आधी कीमत पर'। आपको बता दें कि यह एक फेक मैसेज है।
केरल सरकार की ओर से ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर आप ध्यान दें तो इस मैसेज में कहीं भी कोई सरकार दस्तावेज नहीं है। इसलिए यह साफ है कि इस मैसेज से कोई आपको फेक इंफोर्मेशन दे रहा है। इस प्रकार के फेक मैसेज को आगे भेजने से पहले ध्यनान देना जरुरी है।

रेडियो और TV चैनलों के बंद होने की भी आई थी खबर

कई खबरों में PTI के हवाले से चलाया गया कि केरल में सरकारी रेडियो व FM चैनलों को 'प्रसार भारती' बंद करने जा रही है। एक वामपंथी नेता ने बयान दिया, झूठे आरोप लगाए और उसे PTI ने हूबहू चला दिया। इस मामले में 'प्रसार भारती' का पक्ष ही नहीं जाना गया। बाद में पब्लिक ब्रॉडकास्टर 'प्रसार भारती' के CEO शशि शेखर ने खुद इस खबर का खंडन किया और PTI की इस खबर को फेक न्यूज़ करार दिया।

Fact Check

दावा

Fake News

नतीजा

This news is fake

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+