Fact Check: क्या मेधावी स्कीम के तहत छात्रों को स्कॉलरशिप दे रही है मोदी सरकार?

नई दिल्ली, 18 जून: भारत सरकार की ओर से छात्रों के लिए एक छात्रवृत्ति स्कीम लाए जाने को लेकर सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट पर एक खबर चल रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से मेधावी नाम से ये स्कीम लाई गई है। एक वेबसाइट का लिंक भी इसमें दिया जा रहा है, जिस पर क्लिक कर कर फार्म भरने की बात कही जा रही है। सरकार ने साफ किया है कि ये पूरा मामला फर्जी है।

 स्कॉलरशिप दे रही है सरकार

दरअसल कुछ वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबरों में दावा किया गया है कि भारत सरकार मेधावी स्कीम लेकर आई है। जिसके तहत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दे रही है। इसके लिए वेबसाइट http://medhavionline.org पर जाकर आवेदन करने को कहा गया है।

पीआईबी फैक्ट चैक ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए बताया है कि मेधावी स्कीम नाम की कोई वेबसाइट या योजना भारत सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही है। जो दावा इन खबरों और मैसेज में किया जा रहा है, वो पूरी तरह से फर्जी है। ऐसे में ऐसी किसी भी वेबसाइट पर जाकर आवेदन ना करें। इसमें हो सकता है कि वेबसाइट पर आपकी ओर से दी गई जानकारी की वजह से इसमें आप ही ठगी का शिकार हो जाएं।

बता दें कि आज के समय में अक्सर ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज, फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं। जिनकी सच्चाई कई बार उससे परे होती है, जो उसमें दावा किया जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया या किसी वेबसाइट वगैरह पर चल रही खबर पर विश्वास से पहले उसकी छानबीन बहुत जरूरी है।

Fact Check

दावा

मेधावी स्कीम के तहत विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दे रही सरकार

नतीजा

दावा गलत, ऐसा कोई स्कीम नहीं चल रही है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+