Fact Check: मास्क और कोरोना वैक्सीन के नुकसान बताने वाले वीडियो की क्या है सच्चाई?
Fact Check: मास्क और कोरोना वैक्सीन के नुकसान बताने वाले वीडियो की क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली, 15 जनवरी: देश और दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। खासतौर से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता है। ऐसे में सरकार और विशेषज्ञ सबसे ज्यादा जोर मास्क पहनने और वैक्सीन लगवाने पर दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन लगवाने से नुकसान हो जाने की बात कह रहे हैं तो मास्क से भी दूर रहने को बेहतर बता रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स किसी यूट्यूब चैनल से बात कर रहा है। ये शख्स कोरोना महामारी को एक झूठ कह रहा है और लोगों से मास्क से दूर रहने की अपील कर रहा है। साथ ही वैक्सीन से नुकसान होने का दावा ये कर रहा है।
फर्जी बातें कर रहा है शख्स
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया है। साथ ही ट्वीट में लिखा है- सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस विडियो में ये व्यक्ति लोगों को मास्क ना पहनने और वैक्सीन ना लगवाने के लिए कह रहा है। हमने पाया है कि ये पूरी तरह से तथ्यों से परे की बात हैं। ऐसे फर्जी विडियो फॉरवर्ड ना करें। हम बताना चाहते हैं कि कोविड से बचाव के लिए मास्क, टीकाकरण व शारीरिक दूरी जैसे कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना आवश्यक है।
Recommended Video
लॉकडाउन को लेकर भी झूठा मैसेज वायरल
सोशल मीडिया पर देश में फिर से सख्त लॉकडाउन लगाया जाने को लेकर भी एक मैसेज वायरल हो रहा है। एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने 14 से 25 जनवरी तक पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस मैसेज को लेकर पीआईबी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने देशभर में 25 जनवरी तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा नहीं की है। लॉकडाउन के संबंध में किए जा रहे दावे फर्जी हैं।

Fact Check
दावा
मास्क और वैक्सीन लगाना बताया जा रहा गलत
नतीजा
वीडियो पूरी तरह से झूठ पर आधारित












Click it and Unblock the Notifications