खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन के नाम पर फर्जीवाड़ा, फैक्ट चेक में सामने आई हकीकत
Fake Indian Sports Award 2025 Website Exposed:सोशल मीडिया पर इन दिनों फर्जी वेबसाइट के जरिए 'भारतीय खेल पुरस्कार 2025' और 'अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025' के नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही है। भारत सरकार के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक वेबसाइट द्वारा 'इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' और 'इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' के लिए नामांकन मांगे जा रहे हैं। इस फर्जी वेबसाइट पर भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय का लोगो भी लगाया गया है, जिससे यह आधिकारिक प्रतीत होती है।
फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। यह पुरस्कार सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। PIB फैक्ट चेक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि "यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं हैं। कृपया व्यक्तिगत जानकारी या नामांकन आवेदन भेजने से पहले ऐसे दावों की सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।"

आधिकारिक प्रतीक चिह्न और मंत्रालय का झूठा हवाला
फर्जी वेबसाइट ने दावा किया है कि भारतीय खेल पुरस्कार और मानद डॉक्टरेट 2025 के लिए पंजीकरण खुले हैं। यह आयोजन 28 अगस्त 2025 को नई दिल्ली या ताज प्लेस होटल, मुंबई में होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 या 20 जुलाई 2025 तक बताई गई है।
वेबसाइट का पता है: www.indiansportsaward.org
संपर्क ईमेल: [email protected]/[email protected]
संपर्क नंबर: +91 92665 95211
इसके अतिरिक्त,विज्ञापन पर रज़ा मुराद और सुरेंद्र पाल जैसे कलाकारों के नामों का दुरुपयोग किया गया है। साथ ही मोदी सरकार में डॉ. मनसुख मंडाविया को 'खेल मंत्री' के रूप में दर्शाया गया है।
झूठे दावे और गुमराह करने वाली भाषा
वेबसाइट में दावे किए गए हैं कि भारत के खेल अनुसंधान और भारतीय खेल पुरस्कार अनुभाग में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। खेल आयोजन के दौरान सुविधा प्रदान की जाएगी।
समुदाय के उस व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा जिसने सभी खेलों में सराहनीय प्रदर्शन किया हो। खेल क्रांति इस योगदान में भारतीय समुदाय के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इन दावों के ज़रिए मासूम लोगों को धोखा देने और उनसे निजी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications