Fact Check: पाकिस्तान में लगा 'नकली' नोट बनाने का कारखाना? जानें वायरल वीडियो का सच
Fact Check News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में बड़ा फैसला करते हुए 2 हजार रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला किया है। जिनके पास भी 2 हजार के नोट हैं, वो सितंबर तक अपनी करेंसी बैंक जाकर बदलवा सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर 50 और 200 रुपए के 'नकली' नोटों की छपाई करने की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, एक प्रिंटिंग प्रेस में 50 रुपए और 200 रुपए के नए नोटों की बनाने के दावे के साथ एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह नोट पाकिस्तान में एक 'लघु उद्योग' में छापे जा रहे हैं।

वीडियो में एक व्यक्ति कथित नकली नोटों के बंडलों को ढेर लगाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे भारी प्रिंटिंग मशीनरी देखी जा सकती है। लेकिन जब इस वीडियो की पड़ताल की तो मामला कुछ और निकल सामने आया।
वीडियो में देखे गए नोट भारतीय मुद्रा की तरह दिखते हैं, और वो नकली या फेक करेंसी वाले नोट नहीं हैं बल्कि टोकन/गेम नोट हैं, जो मनी बेस्ड बोर्ड गेम में यूज किए जाते हैं। या फिर बच्चों के खेलने के तौर पर दिए जाते हैं, जिन पर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह 'चिल्ड्रन्स बैंक ऑफ इंडिया' और 'मनोरंजन बैंक' लिखा होता है।
गौर से देखने पर वीडियो में भी नोटों पर ऐसा ही लिखा हुआ देखा जा सकता है। इसके अलावा रुपए का कोई चिन्ह (₹) नहीं है। साथ ही नोटों पर से नंबर भी गायब हैं। ऐसे में साफ है कि यह भारतीय नोट की नकली मुद्रा बनाने की कोशिश नहीं हैं।
आपको बता दें कि भारतीय करेंसी नोटों से मिलती-जुलती सामग्री रखना या बनाना गैरकानूनी है और कानून द्वारा दंडनीय है। मालूम हो कि इससे पहले 2018 में भी यही वीडियो वायरल हुआ था, उस दौरान दावा किया गया था कि नोट बांग्लादेश में छापे जा रहे हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में फेक करेंसी बनाई जा रही है।
नतीजा
वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications