Fact Check: क्या आपको भी लॉटरी संबंधित मैसेज या कॉल आ रही है? जानें क्या है इसकी सच्चाई
लॉटरी संबंधित संदेश वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। जानें क्या है इसका सच्चाई।

Fact Check: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई खबर वायरल होती रहती है। कई खबरें ऐसी होती हैं, जो फर्जी होती हैं। लेकिन लोग इसे सच मान बैठते हैं। ऐसे में लोगों को बताना ये बेहद जरूरी होता है कि कौन सी खबर सही है और कौन सी फर्जी है।
ऐसे ही एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये मैसेज बहुत लोगों को मैसेज या ईमेल के जरिए मिल रहे हैं। यह मैसेज लॉटरी से संबंधित है। यह इतना वायरल हुआ कि पीआईबी को फैक्ट चेक करना पड़ा। पीआईबी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि क्या आपको भी लॉटरी संबंधित संदिग्ध मैसेज, ईमेल या कॉल प्राप्त हो रहे हैं?
पीआईबी के फैक्ट चेक के मुताबिक, ऐसे फर्जी लॉटरी संबधित संदेशों, कॉल और ईमेल के प्रति सावधान रहें। ये ठगों द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के प्रयास होते हैं। यह PIB Fac Tree देखें और खुद को ठगी का शिकार होने से बचाएं। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इसे फर्जी करार दिया है।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। ऐसे लॉटरी वाले संदेश से सावधान रहने की जरूरत है।
वहीं, इससे पहले फ्री लैपटॉप स्कीम को लेकर सोशल मीडिया एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें दावा किया जा रहा था कि एक नई स्कीम के तहत युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जा रहा है। इसी के साथ एक लिंक भी भरने के लिए कहा है।
केंद्र से लेकर राज्य सरकार अपनी योजनाओं के तहत छात्राओं को मुफ्त में दे रही है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज के छात्र इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। इस बीच इन दिनों एक मुफ्त लैपटॉप स्कीम का मैसेज एक लिंक के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पीआईबी ने इसे गुमराह करने वाला बताते हुए मैसेज और लिंक पूरी तरह फर्जी करार दिया है। साथ ही कहा है कि ऐसी कोई स्कीम नहीं है, जिस पर युवाओं को फ्री में लैपटॉप दिए जा रहे हैं। साथ ही अपनी पर्सनल डिटेल भी शेयर करने से सतर्क किया है।
यह भी पढ़ें- क्या Rahul Gandhi Railway Privatisation पर ट्वीट कर बुरे फंसे ? पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा- दावा झूठा

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications