Fact Check: क्या राजस्थान-MP में फिर से होंगे चुनाव, जानें क्या है सच?

यूट्यूब चैनल 'एसएम हेडलाइंस' ने अपने वीडियो में दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी के कारण मुख्य न्यायाधीश ने चुनाव आयोग की आलोचना की है। इसके परिणामस्वरूप राजस्थान और मध्य प्रदेश में दोबारा चुनाव होंगे।

हालांकि, यह बयान गलत नजर आ रहा है, कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में दोबारा चुनाव होंगे। इस समय किसी भी राज्य में दोबारा चुनाव की कोई योजना नहीं है। ना ही कोई ऐसा बयान सामने आया है।

Fact Check:

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिस पर लिखा कि, चुनाव प्रक्रिया के दौरान 20 हजार फर्जी इवीएम पकड़ी गई हैं। वहीं यूट्यूब के इस वायरल स्क्रीनशॉट के नीच लिखा है कि, अचानक कोर्ट ने लिया तगड़ा एक्शन, एमपी और राजस्थान में दोवारा चुनाव होगा। पकड़ी गई फर्जी ईवीएम।

हमने जब इस वायरल स्क्रीन शॉट की पड़ताल की जो पता चला कि, सर्वोच्च अदालत की ओर से कोई ऐसा फैसला नहीं सुनाया गया है, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में दोवारा चुनाव की बात कही गई हो।

इसके अलावा भारत में चुनावों की देखरेख करने वाली शीर्ष संस्था चुनाव आयोग ने इन राज्यों में दोबारा चुनाव होने के संबंध में कोई बयान या अधिसूचना जारी नहीं की है। इसके अलावा, कथित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की खराबी पर चुनाव आयोग की आलोचना करने वाली मुख्य न्यायाधीश की कोई आधिकारिक टिप्पणी दस्तावेजित सामने नहीं आया है।

इसे लेकर सरकार के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट पीआईबी की ओर से भी जानकारी साझा की गई है। जिसमें उन्होंने वायरल हो रहे इस वीडियो को फर्जी बताया है, साथ ही लोगों से अपील की है कि, ऐसे फर्जी वीडियो को साझा न करें।

Fact Check

दावा

चुनाव प्रक्रिया के दौरान 20 हजार फर्जी इवीएम पकड़ी गई हैं। वहीं यूट्यूब के इस वायरल स्क्रीनशॉट के नीच लिखा है कि, अचानक कोर्ट ने लिया तगड़ा एक्शन, एमपी और राजस्थान में दोवारा चुनाव होगा। पकड़ी गई फर्

नतीजा

PIB ने वायरल हो रहे इस वीडियो को फर्जी बताया है, साथ ही लोगों से अपील की है कि, ऐसे फर्जी वीडियो को साझा न करें।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+