Fact Check: क्या नींबू और हल्दी से कोरोनावायरस को रोका या ठीक किया जा सकता है? जानें सच्चाई
News spreading on social media that lemon and turmeric eaters will be protected from corona virus are absolutely fake news. The truth is that lemon and turmeric do not inhibit coronavirus.
बेंगलुरु ।देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं। जिसको पढ़कर लोग न केवल उस पर अमल करने लग रहे हैं बल्कि उन फेक न्यूज को खूब फैला भी रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे है तो कृपया ये न करें। शायद आपने ये भी न्यूज पढ़ी या देखी होगी कि नींबू और हल्दी के सेवन से कोरोनावायरस को रोका या ठीक किया जा सकता हैं ।
Recommended Video

बता दें नींबू और हल्दी में अच्छे स्वास्थ्य गुण होते हैं जिसके सेवन से आपके शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है लेकिन आप इन अफवाहों पर न जाएं जो यह बताती हैं यह कोरोनोवायरस का इलाज करेगा। इंटरनेट पर फैलाई जा रही ये न्यूज कि नींबू और हल्दी के सेवन से कोरोनावायरस को रोका या ठीक किया जा सकता है ये बिलकुल ही फर्जी हैं।














Click it and Unblock the Notifications