Fact Check: क्या कांग्रेस शासन में दूरदर्शन, डीडी न्यूज पर चलता था हिंदू विरोधी एजेंडा? जानें वायरल दावे का सच
Fact check news: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जब 2004 से 2014 तक कांग्रेस की अगुवाई में केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब सरकारी टीवी चैनलों- दूरदर्शन और डीडी न्यूज पर हिंदू और सनातन विरोधी एजेंडा चलाया जाता था। इस वीडियो में दूरदर्शन के वरिष्ठ एंकर से लेकर, देश की जानी-मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी तक के बयान को शामिल किया गया है।
एक्स (पहले ट्विटर) के एक हैंडल @TriShool_Achuk पर शेयर किए गए एक वीडियो में पहला दावा यह किया गया है कि दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कलावा पहनने पर आपत्ति जाहिर की गई थी। दावे के मुताबिक बड़े अधिकारियों की ओर से उन्हें हिदायत दी गई थी कि उनका कलावा स्क्रीन पर कत्तई नहीं दिखना चाहिए।

'आपका कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए'
इस वीडियो में खुद अशोक श्रीवास्तव इन दावों पर प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। डीडी एंकर कह रहे हैं,'जब यूपीए की सरकार थी तो एक दिन मुझे टॉप ऑफिशियल की ओर से बुलाया गया....क्योंकि मैं अपनी पहचान के तौर पर ये कलावा बांध कर रखता हूं...मैं दूरदर्शन में काम करता था.....मैं एंकर था...ये बात करीब-करीब 2006-7 की है....तो मुझे बुलाकर कहा गया कि आपका कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए....'
दूरदर्शन पर अयोध्या को भगवान राम का जन्म स्थान बताने पर थी पाबंदी?
इस वायरल वीडियो में प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी को लेकर भी दावा किया गया है कि उन्हें 2005 में दूरदर्शन पर धार्मिक भजन में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या का नाम नहीं लेने के लिए कहा गया था।
'ये हटा दीजिए कि अयोध्या में जन्मे हैं'
इस वीडियो मालिनी अवस्थी की आवाज लगाई गई है, जिसमें वह कहती सुनी जा सकती हैं, 'बतौर कलाकार दिल्ली दूरदर्शन में मैं रिकॉर्डिंग के लिए आमंत्रित की गई थी....ये बात है 2005-06 की.....तो मैं एकदम हतप्रभ रह गई....उन्होंने कहा कि आप कुछ और गा सकती हैं....हमने तो विश्वास ही नहीं किया कि....मैंने कहा कि 'लिहले जनम...' तो वहां पर गाया जाता है...रामनवमी भर ये गाया जाता है, घाटों गाया जात है....उन्होंने कहा कि आप फिर ये हटा दीजिए कि अयोध्या में जन्मे हैं.....'
कम से कम इन दोनों उदाहरणों से यह लगता है कि वायरल वीडियो के दावे में दम है, नहीं तो कलावा पहुंचने पर एक सरकार को क्या आपत्ति हो सकती है। इसी तरह से भगवान राम की जन्म स्थली के तौर पर अयोध्या का जिक्र नहीं होगा तो फिर कहां का होगा?

Fact Check
दावा
दूरदर्शन और डीडी में चलता था कांग्रेस का हिंदू विरोधी एजेंडा
नतीजा
दावा सही












Click it and Unblock the Notifications