Fact Check: UGC NET की इस महीने होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई? जानें वायरल मैसेज का सच
नई दिल्ली, 02 अगस्त: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई भ्रम फैलाने वाला मैसेज वायरल होता रहता है। इन दिनों यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित किए जाने को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि, यूजीसी नेटपरीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया गया है। वायरल हो रहे नोटिस में आगे दावा किया गया है कि नई तारीखें एनटीए की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जैसे दिखने वाले लेटर पेड पर लिखा गया है कि, एनटीए 12, 13 और 14 अगस्त 2022 को जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता के लिए यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) आयोजित करेगा। इसने आगे दावा किया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा कुछ कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

पीआईबी फैक्ट चेक से पता चला कि एनटीए की ओर से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा सरकार ने इस जानकारी को खारिज करते हुए इसे फर्जी बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि, डीजी एनटीए ने यह नोटिस जारी नहीं किया है। फर्जी नोटिस ने छात्रों में काफी दहशत पैदा कर दी जिससे एनटीए को भी स्पष्ट करना पड़ा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने भी जानकारी साझा की है और बताया कि ये वायरल नोटिस फर्जी है। पीआईबी ने आगे दावा किया है कि एनटीए द्वारा ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इससे पहले, एनटीए ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। मर्ज किए गए सर्किलों के लिए पहले चरण की परीक्षाएं जुलाई में कई तिथियों में आयोजित की गई थीं। दूसरे चरण की परीक्षा 12 अगस्त, 13, 14 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना चाहिए।

Fact Check
दावा
वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है कि, यूजीसी नेटपरीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया गया है।
नतीजा
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने भी जानकारी साझा की है और बताया कि ये वायरल नोटिस फर्जी है। पीआईबी ने आगे दावा किया है कि एनटीए द्वारा ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications