Fact Check: स्वरा का सामान लेकर भागा कार ड्राइवर, उबर बोला-कागज दिखाने पर मिलेगा वापस!
नई दिल्ली, 26 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर के जरिए अपने साथ अमेरिका में हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी। दरअसल स्वरा भास्कर ने लॉस एंजेलिस में किराने का कुछ सामान खरीदा था जिसे उबर ड्राइवर लेकर भाग गया। स्वरा भास्कर ने अब एक कैब ऑपरेटर कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। स्वरा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन भी आ रहे हैं। लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच स्वरा से एक शख्स ने उबर सपोर्ट बनकर उनसे कागज दिखाने का मांग कर डाली।

लॉस एंजेलिस में कैब ड्राइवर लेकर भागा स्वरा भास्कर का सामान
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'उबर, आपका एक ड्राइवर मेरे ग्रॉसरी का सामान अपनी कार में लेकर भाग गया। ऐसा लगता है कि आपके एप पर इसे रिपोर्ट करने का कोई तरीका नहीं है, यह कोई खोई हुई चीज नहीं है। उसने बस मेरा सामान चोरी किया है, क्या मुझे अपना सामान वापस मिल सकता है?' एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर लोग रिएक्ट करते हुए उनका मजाक भी बना रहे हैं।

उबर की फेक आईडी बना मांगे कागज
स्वरा के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर 'उबर सपोर्ट' वाली ट्विटर आईडी की तरफ से जवाब का एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। जिसमें लिखा है, हमें वाकई में अफसोस है कि आपको इस तरह के कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा। हालाँकि हमें वह सामान मिल गया है और हम इसे आपको लोकेशन पर ड्रॉप कर देंगे, लेकिन सामान सौंपने से पहले मुझे आपका आईडी देखना पड़ेगा। तो...कागज तो दिखाने पड़ेंगे।

बाद में ट्रोल ने बदला अपना नाम
दरअसल यह जवाब उबर सपोर्ट की तरफ से नहीं बल्कि एक ट्विटर यूजर की तरफ से दिया गया था। जिसका नाम आशीष है और उसने अपनी ट्विटर आईडी @go4ashi का नाम बदल कर Uber_Support कर लिया और स्वरा को टैग करके जवाब दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में उस शख्स ने अपनी आईडी को फिर से आशीष नाम से कर लिया है।

बाद में उबर में दिक्कत के लिए स्वरा से मांगी माफी
एक यूजर ने लिखा- कृपया इन्हें जवाब देने का कष्ट न करें। लाइमलाइट में आने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने की इनकी आदत है। वहीं एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि सब कर्मों का फल है। हालांकि बाद में उबर सपोर्ट के आधिकारिक अकाउंट से स्वरा को रिप्लाई किया गया। उबर सपोर्ट ने लिखा कि, आपका अनुभव निश्चित रूप से हमारे मानकों के अनुरूप नहीं है। हमने कनेक्ट करने के लिए डीएम के माध्यम से संपर्क किया है। हम इसे ठीक करने के लिए आपकी मदद करना चाहते हैं।

Fact Check
दावा
उबर सपोर्ट ने की स्वरा से सामान के बदले कागज दिखाने की मांग
नतीजा
उबर सपोर्ट का फेक अकाउंट बनाकर स्वरा को कर रहे थे ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications