Fact check: गोलगप्पों के पानी में पेशाब मिलाता शख्स मुस्लिम है? जानें वायरल सच

नई दिल्ली, अगस्त 25: सोशल मीडिया पर इन दोनों एक स्ट्रीट वेंडर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि स्ट्रीट फू़ड बेच रहा शख्स कथित तौर पर पानी में पेशाब मिला रहा है। इसके साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि, वो मुस्लिम समुदाय से है। सोशल मीडिया पर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। वायरल हो रही वीडियो के कैप्शन में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

Fact check Street Hawker Adding Urine Into Water vendors name is Akrul Sahini

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, ठेलेवाला पीले रंग का एप्रन पहने है, जो एक जग को एप्रन के नीचे छुपाए है। इसी दौरान एक शख्स वहां आकर कुर्सी पर बैठता है। फिर ठेलेवाला एप्रन के नीचे से जग निकालता है, और ठेले पर रखी सफेद बाल्टी में डालकर बचा यूरीन जमीन पर फेंक देता है! दावा किया गया कि शख्स ने पहले जग में पेशाब किया। फिर आधा बाल्टी में मिलाया और आधा जमीन पर फेंक दिया।

वायरल हो रहे मैसेज में लिखा गया है कि, पहले जग में पेशाब किया और वह पेशाब पीने वाले पानी में आधा डाला और आधा बाहर फेंक दिया ताकि ग्राहक को भी पता ना चले। बाहर खाने पीने के शौकीन लोगों इन जिहादियों से सावधान। @RealPawanSaxena के यूजर्स ने लिखा कि,पहले जग में पेशाब किया और वह पेशाब पीने वाले पानी में आधा डाला और आधा बाहर फेंक दिया ताकि ग्राहक को भी पता ना चले बाहर खाने पीने के शौकीन लोगों इन हरामियों का क्या करोगे?

वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल मैसेज की पड़ताल की है। हमें पता चला कि, ये वेंडर गुवाहाटी के अठगांव इलाके में स्टॉल लगाता है। घटना के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अकरुल साहिनी के तौर पर हुई है। साहिनी को कथित तौर पर बर्तन साफ करने के पानी में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Pratidin Time पर शुक्रवार, 20 अगस्त को पब्लिश एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रीट फूड विक्रेता साहिनी 60 साल का है जो भरालुमुख के भूतनाथ इलाके का रहने वाला है। वो बिहार का रहने वाला है। यह वीडियो फेसबुक यूजर Amar Jyoti Bordoloi ने 14 अगस्त को शेयर किया था, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 5 लाख 39 हजार व्यूज, 3 हजार से अधिक रिएक्शन्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं।

Fact Check

दावा

स्ट्रीट फू़ड बेच रहा शख्स कथित तौर पर पानी में पेशाब मिला रहा है। इसके साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि, वो मुस्लिम समुदाय से है।

नतीजा

ये वेंडर गुवाहाटी के अठगांव इलाके में स्टॉल लगाता है, लेकिन वह मुस्लिम नहीं है।

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+