Fact Check: क्या अतीक अहमद की मौत के 18 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन? क्या है दावे का सच?

Fact Check: उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया और नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है। अतीक अहमद के मौत के 18 महीने बाद सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन गर्भवती हैं। 15 अप्रैल 2023 को जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

ये भी कहा जा रहा है कि शाइस्ता परवीन किसी और के साथ नहीं बल्कि अतीक अहमद का राइट हैंड माना जाने वाला गुड्‌डू मुस्लिम के बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि ये खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर ही वायरल की जा रही है। इसकी पुष्टि वनइंडिया हिंदी नहीं करता है। इसके साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि अतीक अहमद की पत्नी और गुड्‌डू मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen

शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम दोनों हैं फरार

शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम दोनों इस वक्त फरार हैं। शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम पर प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। उमेश पाल केस में शाइस्ता परवीन पर साजिश रचने का आरोप है।

उमेश पाल मर्डर केस में दोनों शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। यूपी पुलिस ने इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गुड्‌डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन बिना वजह ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

शाइस्ता परवीन के गर्भवती होने का क्या है सच?

सोशल मीडिया कई यूजर ने लिखा है कि शाइस्ता परवीन और गुड्‌डू मुस्लिम के बीच संबंध हैं। दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता कुछ महीने की गर्भवती है।

कईयों ने यह भी दावा किया है कि शाइस्ता परवीन गुड्‌डू मुस्लिम के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अतीक अहमद की मौत के 18 महीने बाद उसकी बीवी हुई गर्भवती।''

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ''सुनने में आ रहा है कि अतीक अहमद की बीवी ओड़िशा के अंगोल से पकड़ी गई, मगर वो भी गर्भावस्था में!'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अतीक अहमद कि पत्नी ओड़िशा के अंगोल जिले में पकड़ी गई गुड्डू मुस्लिम के साथ।''

हालांकि ये बात महज एक अफवाह मालूम होती है। सोशल मीडिया पर ही इन अफवाहों को हवा दी जा रही है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कहा जा रहा है कि गलत दावा किया गया है कि शाइस्ता दो महीने की गर्भवती है। वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ये लेख सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर लिखी गई है।

Fact Check

दावा

दावा: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन गर्भवती है।

नतीजा

दावा: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की गर्भवती होने की खबर अफवाह है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+