Fact Check:'चिंतन शिविर' के टेंट को सजाने के लिए कांग्रेस ने किया पाकिस्तान के झंडे के रंग का इस्तेमाल? जानें

नई दिल्ली, 16 मई: कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' के शनिवार को समाप्त हो गया। लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राजस्थान के उदयपुर में कार्यक्रम स्थल पर सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए रंगों की पसंद को लेकर पार्टी की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, कांग्रेस के इस कार्यक्रम में जो टेंट लगाया गया था, वह हरे और सफेद रंग का था जो पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता जुलता था।

fact check social media claims Congress use colour of Pak flag to decorate tent for ‘Chintan Shivir

ट्विटर पर हेंमत सिंह राजावत नाम के एक यूजर्स ने कांग्रेस चिंतन शिविर की फोटो शेयर करते हुए ट्विट में लिखा कि, उपर पाकिस्तान के झंडे का रंग औऱ नीचे भगवा रंग! ये राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर की तस्वीर है। यूजर्स की ओऱ से शेयर की गई फोटो में एक टेंट के दिखाया गया है। जिसमें टेंट का उपरी हिस्सा सफेद और हरे रंग का है। जबकि जमीन पर भगवा रंग की कारपेट बिछी दिख रही है।

Recommended Video

    Divya Spandana: Ex congress leader दिव्या स्पंदना बोलीं, मैं 8 करोड़ लेकर नहीं भागी | वनइंडिया हिंदी
    fact check social media claims Congress use colour of Pak flag to decorate tent for ‘Chintan Shivir

    वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रही तस्वीर की जांच की। जांच में दिख रही तस्वीर फर्जी है। हमने हाल ही में कांग्रेस के अलग-अलग हैंडल से शेयर की गई। जब हमन तस्वीरों के देखा तो पता चला कि, कांग्रेस के कार्यक्रम में दो नहीं बल्कि तीन रंग के कपड़ों का टेंट लगा था। ये तीनों कलर कांग्रेस पार्टी के झंडे के रंग थे। इससे साफ होता है कि वायरल हो रही तस्वीर फर्जी है।

    fact check social media claims Congress use colour of Pak flag to decorate tent for ‘Chintan Shivir

    इसके अलावा पार्टी के सोशल मीडिया विंग द्वारा भी आयोजन स्थल की कई तस्वीरें अपलोड की गई हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा ट्वीट की गई एक तस्वीर में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देते हुए दिखाया गया है। इन तस्वीरों में वह गहरे भगवा की तुलना में अधिक लाल रंग के कालीन पर चलती दिखाई दे रही हैं। इससे पता चलता है कि, वायरल दावा पूरी तरह से झूठा है। पंडाल तिरंगे का था और फर्श पर इस्तेमाल किया जाने वाला कालीन शुद्ध लाल था।

    आमतौर पर शादियों और अन्य समारोहों में उपयोग किए जाने वाले कालीन या तो हरा या लाल होता है। आयोजन स्थल की तस्वीरों के साथ कई अन्य ट्वीट भी हैं जो पूरी तरह से साबित करते हैं कि कांग्रेस के कार्यक्रम में लगाए गए टेंट की छत पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का इस्तेमाल नहीं किया था।

    Fact Check

    दावा

    कांग्रेस के इस कार्यक्रम में जो टेंट लगाया गया था, वह हरे और सफेद रंग का था जो पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता जुलता था।

    नतीजा

    हमने हाल ही में कांग्रेस के अलग-अलग हैंडल से शेयर की गई। जब हमन तस्वीरों के देखा तो पता चला कि, कांग्रेस के कार्यक्रम में दो नहीं बल्कि तीन रंग के कपड़ों का टेंट लगा था।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+