Fact Check: सरेआम सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को लगाया गले? क्या है वायरल Video की सच्चाई?
Sara Tendulkar hugged Shubman Gill: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुममन गिल और सारा तेंदुलकर की डेटिंग के चर्चे जबरदस्त हैं, हालांकि दोनों की ओर से रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है लेकिन दोनों जब भी साथ आते हैं तो दोनों की बॉडी लैंग्वेज ये बता देती है कि दोनों के बीच कुछ तो है ही।

अब ये सिर्फ दोस्ती है या प्यार है और कुछ और, ये तो यह दोनों ही जानते होंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सारा का वीडियो
अफेयर की चर्चाओं के बीच ही सारा तेंदुलकर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सारा तेंदुलकर अपनी कार में बैठने से पहले किसी लड़के के गले मिलती दिख रही हैं और वो लड़का आंखों पर चश्मा और सिर पर कैप लगाए हुए है।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
वीडियो में लड़के की शक्ल क्लियर नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वो लड़का और कोई नहीं बल्कि शुभमन गिल है क्योंकि उसकी कद-काठी बिल्कुल ही शुभमन गिल की ही तरह लग रही है।
लोगों ने पूछा- क्या वो शुभमन गिल था?
ये वीडियो कब का है और कहां का है, इस बात की जानकारी मिलती दिख नहीं रही है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये वीडियो जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है इस वीडियो के बाद क्लीयर है कि विस्फोटक ओपनर और 'क्रिकेट के भगवान' की साहबजादी एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं।
सारा तेंदुलकर और शुममन गिल की फेक तस्वीर भी वायरल
केवल ये वीडियो ही नहीं सारा तेंदुलकर और शुममन गिल की एक क्लोजअप तस्वीर भी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ में दिख रहे हैं। लेकिन जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि उस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे जानबूझकर वायरल किया गया है।
डीपफेक वीडियो ने बढ़ाई चिंता
मालूम हो कि इससे पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो भी चर्चा के केंद्र में है, जिस पर मोदी सरकार के मंत्री का भी बयान आ चुका है। उन्होंने इसे गलत बताया है और कहा है कि ये किसी के लिए भी घातक हो सकता है।
अंबानी की पार्टी में साथ दिखे थे सारा-गिल
फिलहाल आपको बता दें कि हाल ही में सारा और शुममन गिल दोनों को अंबानी की पार्टी में स्पॉट किया गया था लेकिन वहां भी दोनों मीडिया को इग्नोर करते नजर आए थे तो वहीं दूसरी ओर वाखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान जब गिल अपनी सेंचुरी से चुक गए थे तो सारा थोड़ी अपसेट हो गई थीं उनका ये रिएक्शन भी काफी वायरल हुआ था इसलिए लोगों को लगने लगा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
कोहली ने दी थी गिल को कूल रहने की सलाह
तो वहीं दूसरी ओर हाल ही के एक मैच में गिल को देखते हुए पब्लिक 'सारा-सारा' के नारे लगा रही थी तो विराट कोहली ने गिल को कूल रहने की सलाह दी थी, दोनों के बीच की ये बातें भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी थी।
तेंदुलकर या खान? कौन सी वाली सारा?
वैसे आपको बता दें कि शुभमन गिल को लेकर लोग थोड़ा कन्फ्यूज भी हैं क्योंकि उनका नाम सारा तेंदुलकर से ही नहीं अभिनेत्री सारा अली खान से भी जुड़ रहा है। गिल सारा नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं लेकिन वो सारा खान है या तेंदुलकर? ये अभी तक सस्पेंस है। हाल ही में इस मामले में सारा अली खान ने भी चुटकी ली थी।
'सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है'
क्योंकि उन्होंने 'कॉफी विद द करण' शो में साफ तौर पर ये कहा कि 'सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है।' फिलहाल सच क्या है ये तो केवल शुभमन गिल ही जानते होंगे, अब देखते हैं कि वो इस मामले पर कब चुप्पी तोड़ते हैं?

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को गले लगाया है।
नतीजा
वायरल वीडियो फेक है।












Click it and Unblock the Notifications