Fact Check: सरकारी नौकरी का दावा कर आंखों में धूल झोंक रही ये फर्जी वेबसाइड, PIB ने किया खुलासा
Fact Check: समग्र शिक्षा अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट के नाम पर सरकारी नौकरी का झूठा जाल बुना गया। जिसका भारत सरकार के प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने खुलासा किया है।

Samagra Shiksha Abhiyan: समग्र शिक्षा अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट के नाम पर संचालित एक फेक वेबसाइट सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यार्थी की आंखों में धूल झोंक रही है। इस नकली वेबसाइट के जरिए सरकारी नौकरी दिलवाने के दावे किए जा रहे हैं। इसका खुलासा भारत सरकार के प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने शनिवार को किया।
PIB ने बताया है कि समग्र शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट बताकर एक फर्जी वेबसाइट 'https://samagrashiksha.org ' विभिन्न पदों पर नौकरी देने का दावा कर रही है। प्रामाणिक जानकारी के लिए, https://samagra.education.gov.in पर जाएं।
इन पदों पर वेबसाइट पर वैकेंसी का दावा
दरअसल, इस फर्जी वेबसाइट पर जाने पर पता चलता है कि प्राथमिक शिक्षक नौकरी, भारती लैब तकनीशियन, चपरासी (चपरासी), कार्यालय स्टाफ जॉब, कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी वैकेंसी की डिटेल्स दी जा रही हैं। साथ ही वेबसाइट पर सरकारी योजनाओं संबंधी जानकारी भी दी गई है।
जानें समग्र शिक्षा अभियान के बारे में
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद प्री-स्कूल से लेकर 12वीं क्लास तक की स्कूल एजुकेशन को तैयार करना है। इसकी मदद से स्कूल के रिजल्ट को सुधारने का लक्ष्य रखा गया। यह सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) और टीचर्स एजुकेशन (टीई) की तीन पूर्ववर्ती योजनाओं से मिला हुआ है।

Fact Check
दावा
फेक वेबसाइट के जरिए सरकारी नौकरी का दावा
नतीजा
वायरल दावा गलत है।












Click it and Unblock the Notifications