Fact Check:‘40 हज़ार का काम नहीं 40 लाख का बिल’, बिहारशरीफ़ के घंटाघर वाली ख़बर की क्या है सच्चाई, जानिए
Fact Check Bihar Sharif Clock Tower News:' नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के घंटाघर को लेकर कई तरह की ख़बरें प्रसारित की जा रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि 40 हज़ार का काम नहीं हुआ और 40 लाख का बिल बना दिया गया। इस ख़बर की सच्चाई जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ने तह तक जाते हुए पड़ताल की। ख़बर का क्या नतीजा निकला आइए जानते हैं।
वन इंडिया हिंदी की टीम ने जब तह तक पड़ताल की तो बिहारशरीफ के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने नालंदा जिला मुख्यालय में घंटाघर के निर्माण को लेकर फैली भ्रांतियों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा घंटाघर नाला रोड का अभिन्न अंग है और नाला रोड के पूरा होने पर ही घंटाघर सहित पूरी परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा।

दीपक कुमार मिश्रा ने घंटाघर के निर्माण की लागत को लेकर कहा कि कुछ स्थानीय समाचार पत्रों और मीडिया आउटलेट्स द्वारा दावा किया था कि यह 40 लाख रुपये है। उन्होंने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि निर्माण काफी कम बजट के साथ किया जा रहा है। झूठी अफवा फैलाई जा रही है।
इसके अलावा, मिश्रा ने बताया कि घंटाघर का डिज़ाइन अभी भी विकास के अधीन है। घंटाघर के उद्घाटन की अफवाहों की कड़ी निंदा की, उन्हें पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया। इसके अतिरिक्त, मिश्रा ने उल्लेख किया कि कुछ स्थानीय समाचार पत्रों ने इसके उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर घड़ी की खराबी की झूठी सूचना दी, जिससे गलत सूचना के प्रसार में और वृद्धि हुई।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि घंटाघर नाला रोड के चल रहे निर्माण से जुड़ा हुआ है। जब तक नाला रोड का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक घंटाघर का उद्घाटन करना संभव नहीं है। उन्होंने जनता से घंटाघर के समय से पहले उद्घाटन और इसके निर्माण से जुड़ी अतिरंजित लागत के बारे में किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं दें।
अपने बयान में मिश्रा ने लोगों से अपील की कि वे जानकारी रखें और झूठी खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घंटाघर का उद्घाटन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही होगा। इस स्पष्टीकरण का उद्देश्य रिकॉर्ड को सही करना और बिहारशरीफ में इस महत्वपूर्ण परियोजना के विकास के बारे में लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करना है।

Fact Check
दावा
40 लाख का Clock Tower बना, 24 घंटे के भीतर ख़राब हो गया।
नतीजा
बिहारशरीफ़ में अभी Clock Tower निर्माणाधीन है। लागत 40 लाख रुपये से बहुत कम है, अभी उद्धघाटन भी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications