फैक्ट चेक: धूम्रपान करने वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा कम? जानें सच्चाई?

नई दिल्ली, मई 14: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेहद ही खतरनाक साबित हुई है। हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो लोग धूम्रपान करते हैं उनको कोरोना संक्रमण होने का खतरा कम होता है। कई रिपोर्टों में विश्व स्वास्थ्य संगठन और एक सीएसआईआर सर्वेक्षण का हवाला दिया गया है। उसमें कहा गया है कि धूम्रपान करने वालों और शाकाहारियों को कोरोना वायरस का खतरा कम है।

Fact check: posts that claim that smokers are less vulnerable to COVID 19

मीडिया रिपोर्टस में सीएसआईआर के एक अध्ययन का हवाला देते हुए दावा किया जा रहा है कि धूम्रपान करने वाले और शाकाहारी लोगों में सेरो-पॉजिटिविटी का स्तर कम होता है। इसके अलावा ओ ब्लड ग्रुप के लोग कोरोना वायरस के प्रति कम संवेदनशील होते है। रिपोर्टस के अनुसार 10,427 लोगों किए गए अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों को यह जानने को मिला है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सर्वे के नतीजों से पता चलता है कि कोविड-19 भले ही सांस से संबंधित बीमारी है, लेकिन धूम्रपान करने वाले इससे कुछ हद तक सुरक्षित माने जा सकते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि धूम्रपान के कारण शरीर में बलगम का उत्पादन बढ़ जाता है, जो ऐसे लोगों को कोरोना से सुरक्षा दे सकती है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि धूम्रपान करने वाले लोगों को गंभीर संक्रमण की संभावना 1.5 गुना अधिक होती है और यह एक अच्छा कारण है कि आप धूम्रपान न करें।

सीएसआईआर ने भी इस मुद्दे पर सफाई दी है। जब इस बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि सीएसआईआर की ओर से ऐसा कोई भी दावा नहीं किया गया है। इस संबंध में सीएसआईआर ने अपने वेबसाइट पर नोटीफिकेशन डालकर इस बारे में बताया भी है। नोटीफिकेशन में कहा गया है कि ऐसी खबरें चल रही हैं कि धूम्रपान करने वालों और शाकाहारी लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता है, जबकि हमारी तरफ से ऐसा कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है।

सीएसआईआर ने नोटीफिकेशन में बताया, रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि "फाइबर युक्त शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। यह आंतों में पाए जाने वाले माइक्रोबायोटा की वजह से होता है। लेकिन धूम्रपान करने वालों में कोरना संक्रमण के कम खतरे का दावा सही नहीं है।

Fact Check

दावा

जो लोग धूम्रपान करते हैं उनको कोरोना संक्रमण होने का खतरा कम होता है।

नतीजा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि धूम्रपान करने वाले लोगों को गंभीर संक्रमण की संभावना 1.5 गुना अधिक होती है और यह एक अच्छा कारण है कि आप धूम्रपान न करें।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+