राजस्थान में 'मोदी नो एंट्री' के होर्डिंग्स की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, जानें क्या है सच?
Fact Check: मोदी नो एंट्री लिखा हुए होर्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही दावे किए गए हैं कि इसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले राजस्थान में लगाया गया है। फैक्ट चेक में सच उजा

Fact Check: सोशल मीडिया पर मोदी नो एंट्री लिखा हुए होर्डिंग की तस्वीरें वायरल हो रही है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि इसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले राजस्थान में लगाया गया है। सिया चौधरी नाम की यूजर ने फोटो अपलोड करते हुए कहा कि यह राजस्थान है, क्या आपको लगा कि यह गुजरात है। यूजर ने 'मोदी गो बैक' से हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक इस पोस्ट को 90 हजार से ज्यादा बार देखा गया।
वायरल तस्वीर को इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की नौवीं वर्षगांठ को चिह्नित करने और राज्य के आगामी 2023 विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री 31 मई को राजस्थान के पुष्कर और अजमेर का दौरा किया। आइए जानते है वायरल तस्वीर का सच...
ये है वायरल तस्वीर का सच
हाल ही में न तो होर्डिंग लगाया गया था और न ही यह राजस्थान से संबंधित है। दरअसल, पीएम मोदी को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के तहत गुंटूर में एक रैली को संबोधित करना था। उसी वक्त का यह होर्डिंग की तस्वीर है। पुराने होर्डिंग की एक तस्वीर को पीएम मोदी की हाल की राजस्थान की अजमेर यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
मोदी नो एंट्री लिखा हुए होर्डिंग की पुरानी तस्वीरें वायरल
नतीजा
वायरल दावा गलत है












Click it and Unblock the Notifications