Fact Check: PM मोदी की मुकेश अंबानी के साथ तस्वीर वायरल, जानिए क्या है दावे का सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी तरह की जानकारी पर आंख बंद करके यकीन करना बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसे में किसी भी खबर और जानकारी पर यकीन करने से पहले उसकी पड़ताल करना बहुत जरूरी होता है। कुछ इसी तरह की एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के पोते से मिलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंच गए हैं। पोस्ट में पीएम मोदी की आलोचना करते हुए किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।

pm

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जा रही है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल में खड़े हैं और उनके साथ मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी खड़ी है। तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुकेश अंबानी के पोते से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए लेकिन इस कड़ाके की ठंड में प्रधानमंत्री के पास आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने का समय नहीं है। लेकिन जब इस दावे की हमने पड़ताल की तो हकीकत कुछ और सामने आई है।

पड़ताल में जो बात सामने आई है वह सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे से बिल्कुल अलग है। पीएम मोदी की जिस तस्वीर को मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के साथ साझा किया जा रहा है वह अक्टूबर 2014 की है। उस वक्त पीएम मोदी मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंट्र का उद्घायन करने के लिए पहुंचे थे। तस्वीर में पीएम मोदी की दाढ़ी भी काफी छोटी है, जबकि हाल फिलहाल में पीएम मोदी ने अपनी दाढ़ी को काफी लंबा रखा है, लिहाजा साफ है कि यह तस्वीर मौजूदा समय की नहीं है।

Fact Check

दावा

फोटो में दावा किया गया है कि यह मौजूदा समय में चल रहे किसान प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर है।

नतीजा

सच यह है कि यह तस्वीर 2014 की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+